Image Slider

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर गुस्साए लोग दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। धरने पर बैठने के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। हंगामा की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया। 


विरोध में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और धरने पर बैठे लोगों का समर्थन किया। रंजीता धामा भी लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। सूचना पाकर एसीपी समेत के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोग नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मूर्ति दूसरी मंगवाई गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||