Image Slider

Last Updated:

Mathura Latest News: यूपी के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला अपने बच्चों को और घर से जेवर नगदी लेकर फरार हो गई. वहीं देवर ने पुलिस को बताया कि जब वह घर आया तो भाभी और बच्चे उसको नहीं मिले. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

'भाभी घर पर नहीं थी', अपने बच्चों के साथ गायब हुई महिला, साथ में ले गई जेवर Zoom

देवर योगेश की तस्वीर.

मथुरा: यूपी के मथुरा में थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरिया से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई. महिला घर से जाते समय अपने साथ जेवर और नकदी भी ले गई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पीड़ित पति ने लापता पत्नी की गुमशुदगी स्थानीय थाने में दर्ज करा दी है और पुलिस कई सोर्स से लापता युवती की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, नगला भूरिया निवासी थानसिंह की पत्नी पूनम, मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गांव जटवार की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल 2026 को जब पति बाजार गए हुए थे, उसी दौरान पूनम बिना बताए घर से निकल गई. महिला अपने साथ अपने दो बच्चों 4 वर्षीय बेटा मानव और 6 वर्षीय बेटी लक्ष्मी को भी ले गई. इतना ही नहीं, घर में रखे सभी जेवर और करीब 50 हजार रुपये नकद, जो परिवार ने भूसा बेचकर जुटाए थे, वो भी साथ ले गई.

परिजनों ने जब पूनम को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जो अब तक बंद है. पहले दिन पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन जब महिला का कोई पता नहीं चला तो 18 अप्रैल को पीड़ित पति थान सिंह दोबारा थाना मगोर्रा पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है.

वहीं देवर योगेश ने बताया कि जब वह जन सेवा केंद्र से वापस घर लौटा तो भाभी पूनम घर पर नहीं थीं. इसके बाद परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||