IPS Dr Yashveer Singh: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में लापरवाही बरतने पर बस्ती के एसपी डॉ यशवीर सिंह को चार घंटे तक खड़ा रखा. गलत शपथ पत्र और जांच में खामियों पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई. हालांकि, आईपीएस यशवीर सिंह द्वारा माफी के बाद उन्हें चेतावनी दी गई.
आईपीएस यशवीर सिंह
क्यों नाराज हुआ हाईकोर्ट?
यह मामला एक युवती की हत्या से जुड़ा है. इस केस में बस्ती पुलिस की तरफ से कोर्ट में जो शपथ पत्र दिया गया, उसमें कई गलत जानकारियां पाई गईं. इतना ही नहीं, मय पर रिपोर्ट भी कोर्ट को नहीं भेजी गई. जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें वे सबूत नहीं मिले, जिनका जिक्र पुलिस ने अपनी जांच में किया था.
कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले के प्रमुख अधिकारी होने के नाते एसपी को अपने अधीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों की दी गई जानकारी को अच्छी तरह जांचना चाहिए. बाद में एसपी ने कोर्ट से माफी मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सजा देने के बजाय चेतावनी देते हुए कोर्ट उठने तक खड़े रहने का आदेश दिया.
कौन हैं IPS डॉ यशवीर सिंह?
डॉ यशवीर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने साल 2012 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की थी. उन्हें तेज-तर्रार और एक्शन लेने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है. फिलहाल वह बस्ती जिले में एसपी (Superintendent of Police) के पद पर तैनात हैं. उनकी पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने वेटरनरी साइंस में B.Sc की डिग्री ली है और एक समय पर वह पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) भी रह चुके हैं.
करियर में हासिल किए कई सम्मान
अपने करियर के दौरान डॉ यशवीर सिंह ने कई जिलों में काम किया है, जिनमें गाजीपुर और सोनभद्र जैसे जिले शामिल हैं. खासतौर पर सोनभद्र में तैनाती के दौरान उन्होंने पशु तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी. उनकी इस कार्रवाई के लिए उन्हें डीजीपी प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित भी किया गया था. यह सम्मान पुलिस विभाग में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों को दिया जाता है.
कहां के रहने वाले हैं आईपीएस यशवीर सिंह?
डॉ यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रायसी गांव के रहने वाले हैं. साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बने.
About the Author
Kunal Jha is an experienced journalist with more than four years of experience in the field of journalism. He mainly writes articles related to education, careers, and jobs. His work includes covering UPSC Civi…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



