Eid 2026 School Holiday: 20 मार्च या 21 मार्च, स्कूल कब बंद है?
ईद की तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है. कैलेंडर के अनुसार, ज्यादातर राज्यों ने 20 या 21 मार्च को अवकाश घोषित किया है. अगर चांद शुक्रवार शाम को दिखता है तो शनिवार (21 मार्च) को मुख्य अवकाश होगा. हालांकि, कई प्राइवेट स्कूलों ने एहतियातन दोनों दिनों की छुट्टी या लॉन्ग वीकेंड की घोषणा कर दी है ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो.
उत्तर प्रदेश में ईद की छुट्टी कब है?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ईद के मौके पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है. यहां ज्यादातर जिलों में 20 मार्च को भी स्कूलों में उत्सव का माहौल रहेगा, लेकिन मुख्य सार्वजनिक अवकाश चांद के अनुसार ही प्रभावी होगा. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 21 मार्च 2026 को स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-फितर का अवकाश रहेगा. इस दिन यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियां भी चेक नहीं की जाएंगी.
दिल्ली-एनसीआर में ईद की छुट्टी कब है?
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर यानी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों को मेसेज भेजकर शुक्रवार और शनिवार, दोनों दिन स्कूल बंद रहने की जानकारी दी है. इस समय कई स्कूलों में नए सत्र की तैयारी या परीक्षाओं का दौर है, इसलिए छुट्टियों को लेकर स्कूल प्रशासन काफी सतर्क है.
बिहार और राजस्थान में कब स्कूल बंद हैं?
बिहार में शिक्षा विभाग ने पहले ही त्योहारों की लंबी लिस्ट जारी कर दी थी. ईद के मौके पर बिहार के स्कूलों में कम से कम दो दिनों के अवकाश का प्रावधान है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी स्थानीय प्रशासन को चांद के हिसाब से छुट्टी के दिन में बदलाव करने की छूट दी गई है.
कल स्कूल खुले हैं या बंद?
सभी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप या नोटिस बोर्ड पर आने वाले अपडेट्स ध्यान से चेक कर लें. अगर स्कूल की तरफ से कल की छुट्टी की कोई खास सूचना नहीं आई है तो मान कर चलिए कि छुट्टी सरकारी गजट के अनुसार ही होगी. आप चाहें तो अपने टीचर्स से संपर्क करके भी ईद की छुट्टी पता कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



