Image Slider

X

title=

जयपुर में इतिहास का पिटारा! दुर्लभ दस्तावेजों में दिखी कहानी

 

arw img

राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में इतिहास प्रेमियों के लिए खास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में राजपूताना की 19 रियासतों और 3 ठिकानों के दुर्लभ अभिलेख प्रदर्शित किए गए हैं. इनमें मुगलकाल से लेकर अंग्रेजी शासन और स्वतंत्र रियासतों के समय के फरमान, आदेश, बहियां और पट्टे शामिल हैं. प्रदर्शनी में मिर्जा राजा जयसिंह द्वारा लिखे पत्र, शिवाजी से जुड़ी घटनाओं का विवरण और 1858 के विद्रोह से संबंधित दस्तावेज भी देखने को मिलते हैं. ये अभिलेख हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध हैं. इसके अलावा राजाओं के पोट्रेट, नक्शे और पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन भी प्रदर्शित किया गया है. यह प्रदर्शनी 21 मार्च तक सुबह 10 से रात 9 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||