इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. वहीं सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में भी ओले गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
बाराबंकी और संभल में भी सुबह से हो रही बारिश
बाराबंकी में भी तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि यह बारिश जहां गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है. खेतों में तैयार खड़ी फसलों को इस मौसम से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं संभल में भी सुबह से ही बारिश हो रही है.
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया. राजधानी लखनऊ और पीलीभीत समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. इस बारिश से किसानों को भी फायदा होने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश में अब काले बादल मंडरा रहे हैं. शुक्रवार (20 मार्च) की सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला रूख देखने को मिला. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे यूपी में कहीं बारिश तो कहीं बादलों के गड़गड़ाहट की गर्जना सुनाई देगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं करीब 50 जिलों में आज तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके साथ बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ है. अनुमान है कि आज आगरा से लेकर गोरखपुर और मेरठ से लेकर वाराणसी तक मौसम का बदला रुख देखने को मिलेगा.
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
शुक्रवार को बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि होगी.
लखनऊ-नोएडा और वाराणसी में ऐसा होगा मौसम
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की आवाज भी सुनाई देगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज लखनऊ में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा. यहां भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.उधर वाराणसी और आस पास के इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है.
7 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में अचानक 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी.वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा.
22 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
मौसम विभाग का अनुमान है 22 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.जिसके कारण अगले दो दिनों बाद फिर मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



