मुंबई. इन दिनों बादशाह का ‘टटीरी’ और नोरा फतेही-संजय दत्त का ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना विवादों में घिरा हुआ है. विवाद के बाद इन गानों को यूट्यूब समेत अन्य म्युजिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से हटा लिया गया है. लेकिन आज से 55 साल पहले आए एक गाने पर भी बहुत विवाद और हंगामा हुआ था. यह 1971 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का आइकॉनिक गाना है. गाने का नाम ‘दम मारो दम’ है. इस गाने को आशा भोसले गाया था. म्युजिक आरड बर्मन ने दिया और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने में जीनत अमान और देव आनंद पर फिल्माया गया था. इसमें जीनत को हिप्पी स्टाइल में चिलम फूंकते हुए दिखाया गया था, जो नशे के कल्चर को एक तरह से ग्लैमराइज करने का तरीका था और इस पर गंभीर आरोप भी लगा. कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ और युवाओं में नशे को बढ़ावा देने वाला बताया. ‘दम मारो दम’ गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर प्रतिबंध तक लगा दिया. यही नहीं दूरदर्शन ने फिल्म के टीवी प्रसारण के दौरान इस गाने तक को काट दिया. जब फिल्म टीवी पर आई तो ‘दम मारो दम’ को पूरी तरह हटा दिया गया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



