नई दिल्ली. वर्दी हमेशा से अधिकार, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक रही है, और पर्दे पर इसका असर दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करता है. लेकिन जब अभिनेत्रियां इस वर्दी को पहनती हैं, तो उसमें एक अलग ही गहराई और संवेदनशीलता जुड़ जाती है. बॉलीवुड में ‘सिंघम’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों में आपने हीरो को पर्दे पर वर्दी पहन दहाड़ते देखा, लेकिन आज उन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिनमें एक्ट्रेसेस ने वर्दी में अपना दम दिखाया. ये एक्ट्रेस वर्दी में हीरो पर भी भारी पड़ती हैं.
पर्दे पर इन एक्ट्रेसेस ने न सिर्फ वर्दी में दम दिखाया बल्कि उससे जुड़े कई अलग शेड्स भी दर्शकों के सामने पेश की. कभी उनके किरदार में ईमानदारी झलकती है, तो कभी मानवीय भावनाएं और अंदरूनी मजबूती उभरकर सामने आते हैं.
‘मर्दानी’- सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को बेहद दमदार अंदाज में निभाया है. एक निडर और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में उनका आत्मविश्वास और नैतिकता साफ झलकती है. रानी मुखर्जी की इस फ्रैंचाइजी की तीन फिल्में आ चुकी हैं.
दिल्ली क्राइम- ‘दिल्ली क्राइम’ में शेफाली शाह ने वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में बेहद संतुलित और रियल एक्टिंग की थी. उनका किरदार यह दिखाता है कि एक अच्छा लीडर शोर मचाकर नहीं, बल्कि समझदारी और संयम से फैसले लेकर अपनी पहचान बनाता है. उनकी परफॉर्मेंस गहराई और सच्चाई से भरपूर है. शेफाली शाह के शानदार अभिनय वाली इस सीरीज को बाफ्टा अवॉर्ड मिला था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दसवीं- यामी गौतम ने ‘दसवीं’ में जेल सुपरिंटेंडेंट ज्योति देसवाल के रूप में एक शांत लेकिन सख्त अधिकारी का किरदार निभाया है. उनका संयमित स्वभाव और नियंत्रित संवाद यह दर्शाता है कि असली ताकत हमेशा आक्रामकता में नहीं, बल्कि संतुलन में होती है. अभिषेक बच्चन के साथ यामी के इस किरदार को शानदार रिस्पांस मिले थे.
कोहरा – सीरीज ‘कोहरा’ में मोना सिंह का किरदार अपनी सादगी और जानदार अभिनय के लिए अलग पहचान बनाता है. वह मुश्किल हालात में भी शांत रहती हैं और अपने एक्सप्रेशंस से गहराई दिखाती हैं. मोना ने अपने आपको एक बार फिर साबित किया.
संकल्प- कुब्रा सैत ने डीसीपी परवीन शेख के रूप में अपने बॉडी लैंग्वेज और स्थिरता से मजबूत प्रभाव छोड़ा है. उनका शांत और सतर्क अंदाज यह बताता है कि वर्दी उनके लिए सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि उनकी पहचान और जिम्मेदारी का प्रतीक है.
दहाड़’- ‘दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा ने सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के रूप में एक समझदार और आत्मविश्वासी अधिकारी का किरदार निभाया है. छोटे शहर की पृष्ठभूमि में उनका अभिनय बेहद सहज और वास्तविक लगता है, जो दर्शकों से तुरंत जुड़ जाता है. ये सोनाक्षी सिन्हा का ओटीटी डेब्यू भी था.
‘दलदल’- भूमि पेडनेकर ने ‘दलदल’ में एक मजबूत और जमीनी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो लगातार दबाव के बावजूद अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटती. उनका अभिनय बेहद ईमानदार और प्रभावशाली है, जो किरदार की सच्चाई को दर्शाता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



