Image Slider

Last Updated:

मार्च अप्रैल के महीने में खीरे की खेती की जा सकती है. किसान इस खेती को करके अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. इस फसल के लिए 2-3 किलो प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती है. इसमें खीरा लगाते समय अच्छी सी मेड़ बनाकर उसके ऊपर क्यारी बनाकर गुल लगाते हैं. इसके साथ ही यह फसल ज्यादा मेहनत की नहीं होती बस निराई गुड़ाई और समय पर सिंचाई की आवश्यकता की होती है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः गर्मी का मौसम आते है बाजार में तरबूज, खरबूज, खीरा दिखने लगता है. मुरादाबाद के किसान मार्च या जून-जुलाई में उन्नत बीजों, ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक का उपयोग करके खीरे की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह फसल 40-60 दिन में तैयार हो जाती है और रेत-दोमट मिट्टी में अच्छी पैदावार देती है. प्रति एकड़ 1 लाख रुपये तक की कमाई संभव है. कम पानी और लागत में अधिक उत्पादन के लिए ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग का उपयोग करें. उन्नत बीजों का चयन करें और सही समय पर बुवाई करें. इससे किसानों की आय बढ़ सकती है.

कम लागत में किसानो को बेहतर मुनाफा

मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि मार्च अप्रैल के महीने में खीरे की खेती की जा सकती है. किसान इस खेती को करके अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. इस फसल के लिए 2-3 किलो प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती है. इसमें खीरा लगाते समय अच्छी सी मेड़ बनाकर उसके ऊपर क्यारी बनाकर गुल लगाते हैं. इसके साथ ही यह फसल ज्यादा मेहनत की नहीं होती बस निराई गुड़ाई और समय पर सिंचाई की आवश्यकता की होती है.

खीरा की खेती का जान लें विधि

खीरा की खेती करने के लिए इसे खास विधि लगाया जाता है. इसमें लाइन से लाइन की दूरी 60-150 सेंटीमीटर रखी जाती है और पौधे से पौधे की दूरी 15-60 सेंटीमीटर रखते हैं. इससे हमें 12-15 टन प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार प्राप्त होती है. खाद समय से देना चाहिए जीवाश्म वाली खाद गोबर की खाद हमें उसमें डालनी चाहिए. इससे किसान खीरे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके साथ यह है. बहुत ही काम दिन 40 से 60 दिन में तैयार होने वाली फसल है. जिसकी वजह से किस काम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकता है. इसके साथ ही लागत भी बहुत कम लगती है. इसलिए किसान इस खेती को करके एक अच्छे मुनाफे को प्राप्त कर सकता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||