देवगौड़ा, पवार, खरगे की तारीफ, राज्यसभा में रिटायर सांसदों को विदाई; PM मोदी बोले- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी. PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि संसद एक तरह की ‘ओपन यूनिवर्सिटी’ है. यहां हर सदस्य को सीखने और देश के लिए काम करने का मौका मिलता है. उन्होंने रिटायर हो रहे वरिष्ठ नेताओं की जमकर तारीफ की. एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर उनके लंबे अनुभव और योगदान को सराहा. PM मोदी ने कहा कि राजनीति में कभी कोई स्थायी विदाई नहीं होती. जो आज जा रहे हैं, उनका अनुभव देश के काम आता रहेगा. उन्होंने नए सांसदों से अपील की कि वे वरिष्ठ नेताओं से सीखें. उपसभापति हरिवंश के काम की भी सराहना की गई. PM मोदी ने कहा कि उन्होंने सदन को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने लोकतंत्र में ‘सेकंड ओपिनियन’ यानी दूसरे सदन की भूमिका को भी अहम बताया. कहा कि इससे फैसले और मजबूत होते हैं. PM मोदी ने सभी रिटायर हो रहे सांसदों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


