Image Slider

Unidentified woman seriously injured after being hit by a train



लोनी। शिव वाटिका कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रेन, दिल्ली से शामली की ओर जा रही थी। गंभीर रूप से घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के सामने महिला दिल्ली से शामली की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना लोनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को दी। आरपीएफ कर्मी घायल महिला को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||