Image Slider

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के साध नगर इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने का काम जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

आग बिल्डिंग के एक हिस्से में शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे एक परिवार के सदस्य अंदर फंस गए थे। हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई से सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||