Last Updated:
वियतनाम के रास्ते जापान जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची एक युवती की जर्नी यहीं पर थम गई. वजह थी उसके पासपोर्ट के पन्नों की बिगड़ी हुई गिनती. इस बिगड़ी हुई गिनती की वजह से इस युवती को एयरपोर्ट से ही अरेस्ट कर लिया गया.
गिनती के चक्कर में छुटी रांची वाली मैडम की फ्लाइट. (एआई इमेज)
Delhi Airport News: मैडम के पासपोर्ट में गिनती क्या गड़बड़ हुई, उन्हें विदेश जाने वाली अपनी फ्लाइट छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ गया. यह मामला यहीं पर नहीं थमा, बल्कि इन मैडम को अरेस्ट कर लिया गया. अब गड़बड़ हुई इस गिनती के चक्कर में इन मैडम को सालों तिहाड़ जेल से लेकर कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
पासपोर्ट से गायब थे करीब 13 पेज
एयरपोर्ट सिक्योरिटी से जुड़े सीनियर ऑफिसर के अनुसार, इमिग्रेशन जांच के ज्योति कुमारी के पासपोर्ट के पेजों की गिरती बिगड़ी हुई थी. पासपोर्ट से पेज नंबर 21 से लेकर पेज नंबर 34 तक कोई भी पेज नहीं था. इसका सीधा सा मतलब है कि पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है. इमिग्रेशन ब्यूरो को आशंका थी कि पासपोर्ट के पेजों को रिप्लेस किया गया है.
ज्योति को एयरपोर्ट पुलिस ने किया अरेस्ट
नियमों के तहत पासपोर्ट से किसी तरह की छेड़छाड़ गैरकानूनी है. लिहाजा, इमिग्रेशन ब्यूरो ने ज्योति कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन वह किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. जिसके बाद, इमिग्रेशन ब्यूरो ने ज्योति कुमारी को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया हैं. वहीं आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने उसे अरेस्ट का मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
मददगार की तलाश में जुटी एयरपोर्ट पुलिस
तफ्तीश इस बात की भी की जा रही है कि पासपोर्ट में लगा जापान का वीजा वैलिड है या नहीं. साथ ही, उस शख्स की भी तलाश की जा रही है, जिसने ज्योति कुमारी के लिए एयर टिकट के साथ यह जर्नी अरेंज की थी. एयरपोर्ट पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसने पासपोर्ट अरेंज करने का सब्जबाग दिखाकर ज्योति कुमारी के पासपोर्ट से पेज गायब कर दिए.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



