Image Slider

होमताजा खबरदेशसंसद सत्र Live: हंगामे के आसार, पश्चिम एशिया संकट पर विपक्ष की चर्चा की मांग

Last Updated:

Parliament Budget Session Live: पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध से एलपीजी संकट पर सोमवार को संसद में खूब हंगामा हुआ. मंगलवार को भी सदन में आज हंगामे के आसार हैं. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर तीखा हमला बोला. वहीं जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया.

ख़बरें फटाफट

संसद सत्र Live: हंगामे के आसार, पश्चिम एशिया संकट पर विपक्ष की चर्चा की मांगZoom

लोकसभा में मंगलवार को भी भारी हंगामा हो रहा है.

Parliament Session Live: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण एलपीजी संकट गहराने के बाद आज संसद सत्र में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं. विपक्ष ने जोरदार मांग की है कि पश्चिम एशिया संकट और देशभर में एलपीजी की किल्लत पर तुरंत चर्चा हो. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जीरो ऑवर के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा था कि सरकार ने दावा किया था कि ईरान-US-इजरायल संघर्ष से एलपीजी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. खड़गे ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी संकट से व्यापक दहशत फैल गई है. गरीब, असहाय, मध्यम वर्ग, आम परिवार, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूजर्स बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता के साथ खड़े होने की बजाय उन्हें भड़का रहे हैं. नड्डा ने कहा कि यह संघर्ष भारत की वजह से नहीं हुआ है और एक कांग्रेस नेता एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी करते पकड़ा गया है.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||