LPG Crisis In India: पुलिस के अनुसार, ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से सामने आई हैं. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को फोन करके एलपीजी बुकिंग की पुष्टि कर रहे हैं और कुछ मामलों में, कॉल करने वालों ने निवासियों से ओटीपी शेयर करने को कहा है, यह दावा करते हुए कि सिलेंडर की डिलीवरी 24 घंटे के भीतर करने के लिए यह जरूरी है.
एलपीजी संकट में एक्टिव हुए साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग.
यूपी-उत्तराखंड में ज्यादा आए मामले
पुलिस के अनुसार, ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से सामने आई हैं. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को फोन करके एलपीजी बुकिंग की पुष्टि कर रहे हैं और कुछ मामलों में, कॉल करने वालों ने निवासियों से ओटीपी शेयर करने को कहा है, यह दावा करते हुए कि सिलेंडर की डिलीवरी 24 घंटे के भीतर करने के लिए यह जरूरी है.
लोगों को कर रहे हैं फर्जी कॉल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के डीसीपी (साइबर क्राइम) ने कहा, “पुलिस को इस तरह के फर्जी कॉल की सूचना मिली है और निवासियों से सतर्क रहने को कहा गया है. लोगों को एलपीजी सिलेंडर केवल रजिस्टर्ज फोन नंबरों, ऑफिशियल ऐप या कंपनी की वेबसाइटों के माध्यम से ही बुक करना चाहिए. उन्हें अज्ञात लिंक नहीं खोलने चाहिए और न ही किसी के साथ ओटीपी शेयर करना चाहिए. साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन ‘1930’ या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करनी चाहिए.”
उत्तराखंड एसटीएफ ने जारी की एडवाइजरी
सोमवार को उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भी एक एडवाइजरी जारी की. एसएसपी (एसटीएफ) अजय सिंह ने कहा, “धोखेबाज देश में मौजूदा एलपीजी की कमी का फायदा उठा रहे हैं. हमें सूचना मिली है कि वे गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि होने का झूठा दावा करते हुए मैलवेयर वाले लिंक भेज रहे हैं. एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से वे लिंक भेज रहे हैं और 24 घंटे के भीतर एलपीजी डिलीवरी का वादा कर रहे हैं. यदि (उन लिंक को) खोला जाता है, तो गोपनीय बैंक और अन्य पर्सनल डिटेल खो सकते हैं.”
गैस बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश
आगरा में फतेहाबाद रोड पर रहने वाले प्रकाश ने बताया कि शनिवार को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताया. उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति ने मुझे बताया कि मैंने एलपीजी सिलेंडर बुक किया है और एक व्हाट्सएप लिंक भेजा, जिसमें लिखा था कि मुझे जल्द ही एक ओटीपी का मैसेज मिलेगा, जिसे मुझे बुकिंग की पुष्टि के लिए उसके साथ शेयर करना होगा. चूंकि मैंने कोई एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं किया था, इसलिए मुझे धोखाधड़ी का संदेह हुआ और मैंने कॉल काट दिया.”
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



