Image Slider

राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) की आरजीकॉन 2026 में विशेषज्ञों ने बताया कि देश में हर साल 14 लाख से ज्यादा नए कैंसर के मामले आ रहे हैं। तीन दिन के सम्मेलन में देश-विदेश से दो हजार से ज्यादा डॉक्टर, न्यूरोसर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन विशेषज्ञ, शोधकर्ता और न्यूरोसाइंटिस्ट शामिल हुए।

Trending Videos

विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) ट्यूमर कुल कैंसर के मामलों का करीब 2 से 3 प्रतिशत होता है। ये सबसे जटिल हैं क्योंकि ये दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर असर डालते हैं। वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में हर साल लगभग 3.22 लाख नए ब्रेन और सीएनएस ट्यूमर के मामले आते हैं।

भारत में भी ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। आरजीकॉन 2026 के आयोजन अध्यक्ष और आरजीसीआईआरसी में न्यूरो और स्पाइन ऑन्कोलॉजी के प्रमुख डॉ. प्रो. आईसी प्रेमसागर ने कहा कि ब्रेन और सीएनएस ट्यूमर कुल कैंसर का छोटा हिस्सा है, लेकिन इलाज सबसे मुश्किल होता है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||