एआर रहमान और सुखविंदर सिंह का जय हो गाने से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में है. रहमान ने ऑस्कर स्पीच में सुखविंदर का नाम भूलने पर सालों बाद माफी मांगी थी. वहीं, राम गोपाल वर्मा के एक पुराने दावे ने आग में घी का काम किया, जिसमें उन्होंने गाने का असली कंपोजर सुखविंदर को बताया था. हालांकि, सुखविंदर ने खुद सामने आकर रहमान का बचाव किया और राम गोपाल वर्मा के दावों को गलतफहमी करार दिया था. आज भी यह किस्सा म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है.
ऑस्कर 2026 के बीच चर्चा मे आया एआर रहमान और सुखविंदर सिंह का विवाद.
नई दिल्ली. ऑस्कर 2026 के बीच संगीत की दुनिया का एक पुराना किस्सा फिर सुर्खियों में है. दो ऑस्कर और दो ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने अपने कालजयी गाने जय हो के लिए पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया था. दिलचस्प बात यह है कि इसी गाने के लिए ऑस्कर लेते वक्त रहमान मंच पर सिंगर सुखविंदर सिंह का नाम लेना भूल गए थे, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी. आज जब ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड्स की चमक दिख रही है, तो रहमान और सुखविंदर की जुगलबंदी और उनके बीच के उस माफी वाले किस्से को फैंस एक बार फिर याद कर रहे हैं.
एआर रहमान ने सुखविंद सिंह से मांगी थी माफी
इस घटना के कई सालों बाद एआर रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान सुखविंदर से इसके लिए माफी मांगी. उन्होंने बताया कि अवॉर्ड लेते समय उनके दिमाग में इतनी सारी बातें चल रही थीं कि गलती से सुखविंदर का नाम उनके जेहन से उतर गया. ऑस्कर के अलावा इस गाने ने 2010 में बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर मोशन पिक्चर की कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था. वैसे एआर रहमान और सुखविंदर सिंह की जोड़ी ने मणिरत्नम की फिल्म दिल से के उस यादगार गाने छइयां छइयां में भी साथ काम किया था, जिसमें शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का ट्रेन वाला डांस आज भी हर किसी के जेहन में ताजा है.
राम गोपाल वर्मा ने ‘जय हो’ पर दिया था विवादित बयान
कुछ समय पहले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के ऑस्कर विनिंग गाने जय हो गाने को एआर रहमान ने नहीं, बल्कि सिंगर सुखविंदर सिंह ने कंपोज किया था. लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कुछ भी दावा नहीं किया है.
राम गोपाल वर्मा विवाद पर दी थी अपनी सफाई
राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सफाई देते हुए लिखा, ‘उन सभी के लिए जो परेशान हैं. जय हो गाने को लेकर मेरी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उन्हें संदर्भ से हटकर पेश किया जा रहा है. मेरी नजर में एआर रहमान न सिर्फ सबसे महान संगीतकार हैं, बल्कि उन सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं जिनसे मैं आज तक मिला हूं. वह कभी किसी दूसरे का क्रेडिट छीनने के बारे में सोच भी नहीं सकते. मुझे उम्मीद है कि अब इस मुद्दे पर चल रही नेगेटिव बातें और विवाद यहीं थम जाएगा.’
सुखविंदर सिंह ने डायरेक्टर के बयान को किया था खारिज
दूसरी तरफ, राम गोपाल वर्मा के बयान को सुखविंदर सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने साफ शब्दों में कहा, ‘मैंने तो बस इस गाने को गाया है. राम गोपाल वर्माजी कोई छोटी हस्ती तो हैं नहीं, शायद उन्हें कोई गलतफहमी हुई होगी या उन तक गलत जानकारी पहुंची होगी’. इस तरह सुखविंदर की इस सफाई ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें रहमान के बजाय उन्हें इस गाने का असली कंपोजर बताया जा रहा था.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



