Up:पाकिस्तान ही नहीं यूके-मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी गई लोकेशन और वीडियो, विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार – Spying Locations And Videos Of Military Bases Sent To Uk And Malaysian Numbers
Image Slider
{“_id”:”69b764eb46ac204f9e022229″,”slug”:”spying-locations-and-videos-of-military-bases-sent-to-uk-and-malaysian-numbers-2026-03-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पाकिस्तान ही नहीं यूके-मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी गई लोकेशन और वीडियो, विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
देश के डिफेंस स्पेस व अन्य स्थानों की जानकारी केवल पाकिस्तान ही नहीं यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी जा रही थी। मामले में दूसरे दिन की जांच में कई अन्य तथ्य पुलिस के सामने आए हैं। देश की मुखबिरी करने वाले जासूसों को ऑनलाइन बैंक खातों में भुगतान होता था।
Trending Videos
यह रकम सुहेल अपने दोस्तों के बैंक खातों से ट्रांसफर कराता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। इस लेनदेन के लिए उसने अपना निजी खाता कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।