Image Slider

Last Updated:

UP News Live Update: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक घटनाओं के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें. यहां आपको सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Live: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 6 संदिग्धों से आज होगी पूछताछ, तैयार हैं सवालZoom

यूपी की तमाम खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

औद्योगिक जमीन को कृषि भूमि दिखाकर रजिस्ट्री कराने का मामला
गाजियाबाद में औद्योगिक जमीन को कृषि भूमि दिखाकर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है. निबंधन विभाग ने ऐसे तीन मामले पकड़े है, जिनमें करीब 17 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई है. जांच में सामने आया कि मोदीनगर–भोजपुर क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के आसपास की जमीनों को खरीदते समय कुछ लोगों ने औद्योगिक भूमि को कृषि भूमि के रूप में दिखाकर कम स्टांप ड्यूटी जमा की. विभाग के मुताबिक ईशापुर में करीब 2480 वर्गमीटर जमीन उद्योग के लिए खरीदी गई थी, लेकिन रजिस्ट्री में उसे कृषि भूमि दिखाकर लाखों रुपये की स्टांप ड्यूटी बचाई गई. पिछले एक साल में विभाग ने कार्रवाई करते हुए 645 मामलों की जांच की, जिनमें से 155 मामलों में करीब 16 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई है. फरवरी महीने में ही 23 मामलों में 1.82 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ. संदिग्ध बैनामों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी.

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 6 संदिग्धों से आज होगी पूछताछ
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह संदिग्धों को पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर लेकर पूछताछ की तैयारी है. मसूरी थाना पुलिस आज कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल करेगी. जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार कर ली है. रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी सावेज उर्फ जिहादी समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद करने की कोशिश की जाएगी. पुलिस को आशंका है कि इन मोबाइल में आतंकी नेटवर्क, विदेशी संपर्क और साजिश से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं. दरअसल 12 मार्च को मसूरी पुलिस ने नाहल गांव के मोहल्ला बड़गुजरान से सावेज उर्फ जिहादी, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया था. अब सभी आरोपियों को पीसीआर पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी.

लखनऊ में पुलिसकर्मी पर कारोबारी से मारपीट का आरोप
लखनऊ में पुलिसकर्मी पर कारोबारी से मारपीट का आरोप. कारोबारी की कार पुलिस कर्मी के कार से छू गई थी. कारोबारी का आरोप है इसके बाद पुलिसकर्मी ने की मारपीट. कारोबारी शमीम अख्तर ने यूपी 112 पर कॉल करके दी सूचना. आरोपी पुलिसकर्मी इंदिरा नगर थाने में फरहान बताया जा रहा है. मारपीट में कारोबारी के दोनों हाथों में आई गंभीर चोट. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हुआ वायरल. कल शाम इंदिरा नगर इलाके की घटना.

सोनभद्र में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
सोनभद्र जिले में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला. पति ने चाकू से पत्नी के गले पर किए ताबड़तोड़ वार. हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल. खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती. महिला के गले में लगे 10 से अधिक टांके, हालत गंभीर. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया. घोरावल थाना क्षेत्र के ओदार गांव की घटना.

आगरा में पैसने की लेनदेन को लेकर विवाद
आगरा जिले में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद. डेयरी संचालक और दूध कारोबारी आए आमने सामने. दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट. डेयरी संचालक ने चलाई गोली, दूध कारोबारी को लगी. सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. आरोपियों की गिरफ्तारी के 3 टीमें लगाई गई. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस 2 का मामला.

फर्जी डॉक्यूमेंट्स से पेपर देने वाला अभ्यर्थी पकड़ा गया
मेरठ जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी पर एक्शन. फर्जी दस्तावेजों के साथ परीक्षा देता पकड़ा गया अभ्यर्थी. परीक्षार्थी के पास दो आधार कार्ड मिले. मेरठ कॉलेज के केंद्र पर दे रहा था परीक्षा. दोनों आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि में 10 साल का अंतर. अग्निवीर बनने के लिए बनवाया था फर्जी आधार. चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मुरादाबाद का मोनू. लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार.

मेरठ में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव
मेरठ जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव. सड़क पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. महिला पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर बवाल. मारपीट पथराव में चार लोग हुए घायल. पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वीडियो के आधार पर पांच आरोपी गिरफ्तार. 4 दिन पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो. मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के ढवाई नगर का मामला.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||