Indian Movies in pakistan : बॉलीवुड में समय-समय पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं, जिन्हें देशभर में खूब प्यार मिला. देशभक्ति के जज्बे से भरी इन फिल्मों की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. वहीं पाकिस्तान की नींद उड़ा दी. पाकिस्तान ने इन फिल्मों पर बैन लगाया फिर भी वहां के दर्शकों ने चोरी-छिपे इनको देखा. 28 साल के अंतराल में ऐसी 5 फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी कहानी पाकिस्तान से जुड़ी थी. इन पांच फिल्मों में से चार फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. एक मूवी हिट हुई और नेशनल अवॉर्ड भी जीता. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं.
बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में पाकिस्तान की नापाक करतूतों का खुलासा किया गया है. इन फिल्मों ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया. खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. मजेदार बात यह है कि पाकिस्तान ने इन बॉलीवुड फिल्मों पर अपने यहां बैन लगा दिया, फिर भी वहां के लोगों ने इनको चोरी-छिपे खूब देखा. दिलचस्प बात यह है कि 29 साल के अंतराल में ऐसी 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और चार फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहीं. ये फिल्में थीं : बॉर्डर, सरफरोश, गदर, गदर 2 और धुरंधर.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 पांच दिन बाद 19 मार्च को रिलीज होगी. धुरंधर 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर सिंह की यह मूवी ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास रच सकती है. पाकिस्तान में भी इस फिल्म का इंतजार है. भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी ही हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान के ल्यारी गया था. ल्यारी में उसने भारत के दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लिया है.
धुरंधर फिल्म को लेकर पाकिस्तान में खूब बवाल मचा था. यह मूवी 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. मूवी को आनन-फानन में बैन कर दिया गया था, फिर भी वहां के लोगों में फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज था. मूवी में कराची स्थित ल्यारी, रहमान डकैत, बाबू डकैत, हाजी लालू, अरशद पप्पू और चौधरी असलम से जुड़े किरदारों की कहानी थी. इन किरदारों के बीच भारत से नाम बदलकर पहुंचे हमजा अली मजारी के संघर्ष, बदले की स्टोरी ने सबके होश उड़ा दिए. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे सितारे से सजी इस फिल्म ने 1350 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस लिस्ट में दूसरा नाम सनी देओल की फिल्म गदर 2 का है जिसकी कहानी पाकिस्तान पर बेस्ड थी. गदर 2 मूवी 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थीं. गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीशा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा, मनीष वधावा नजर आए थे. कहानी-डायलॉग-स्क्रीनप्ले शक्तिमान तलवार ने लिखा था. अनिल शर्मा ने मूवी का डायरेक्शन किया था. जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल शर्मा-कमल मुकुट थे. यह 2001 में आई गदर फिल्म का सीक्वल थी. गदर फिल्म की कहानी 1947 से शुरू होकर 1960 में खत्म हो जाती है. तारा सिंह (सनी देओल) अपनी पत्नी सकीना और बेटे को पाकिस्तान से बचाकर लाते हैं. वहीं गदर 2 की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से शुरू होती है. सनी देओल अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 686 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.
इससे पहले 2001 में सनी देओल की फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ ने सिनेमाघरों में सच में खूब गदर मचाया था. फिल्म के कई सीन-डायलॉग कालजयी बन गए. हैंडपंप वाला सीन तो सनी देओल की पहचान बन गया. पूरे देश में इस सीन की चर्चा हुई. थिएटर्स में इस फिल्म को देखकर दर्शकों ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के खूब नारे लगाए. इस फिल्म का डायरेक्शन भी अनिल शर्मा ने ही किया था. गदर 15 जून 2001 में रिलीज हुई एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी. सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी लीड रोल में थे. कहानी-स्क्रीनप्ले-डायलॉग शक्तिमान तलवार ने लिखे थे. म्यूजिक उत्तम सिंह का और गीतकार आनंद बख्शी थे. करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 133 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल फिल्म में से एक है. गदर और गदर 2 दोनों फिल्मों को पाकिस्तान में बैन किया गया, फिर भी दोनों मूवी को वहां के लोगों ने चोरी-छिपे खूब देखा.
जून 1997 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन-प्रोडक्शन में बनी एक फिल्म ‘बॉर्डर’ देशभक्ति का एक अलग ही रंग दिखाते हुए सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी जैसे सितारों से सजी बॉर्डर फिल्म की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला युद्ध पर आधारित थी. इसी फिल्म का सबसे पॉप्युलर सॉन्ग ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों के दिल में देशभक्ति का जज्बा भर देता है.
बॉर्डर फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बीकानेर में हुई थी. स्टोरी-स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और प्रोडक्शन सबकुछ जेपी दत्ता का था. 10 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने करीब 39 करोड़ की कमाई की थी. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. बॉर्डर मूवी का सीक्वल पूरे 29 साल बाद 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ. बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. पिछले दो माह तक मूवी सिनेमाघरों में छाई रही. करीब 500 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. यह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है. बॉर्डर फिल्म में पाकिस्तान आर्मी की नापाक करतूत दिखाई गई. इस फिल्म को भी पाकिस्तान ने अपने यहां बैन कर दिया था.
इस लिस्ट के अंत में आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ का नाम आता है जो कि 30 अप्रैल 1999 को रिलीज हुई थी. फिल्म में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद को दिखाया गया था. यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसमें पड़ोसी मुल्क की जगह पाकिस्तान शब्द का खुलकर इस्तेमाल किया गया था. इस मूवी का डायरेक्शन जॉन मैथ्यू मैथन ने किया था. अंग्रेजों जैसा नाम वाले जॉन मैथ्यू मैथन ने ही फिल्म की कहानी-स्क्रीनप्ले लिखा था. बतौर डायरेक्टर उनकी यह पहली फिल्म थी. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने निगेटिव रोल प्ले किया था. आमिर खान लीड रोल में थे. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड समेत 5 पुरस्कार मिले थे. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अपना जलवा बिखेरा था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



