Image Slider

Last Updated:

Lakhimpur Kheri Ajab Gajab News: अनिल कपूर की फिल्म घरवाली-बाहर वाली को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के लखीमपुर खीरी के स्टेनो साहब ने.. साहब जी ने गुपचुप दो-दो शादियां रचा ली. मगर, कहते हैं कि सच ज्यादा दिन छिप नहीं सकता. कुछ ऐसा ही हुआ गौरव शर्मा के साथ. आइए जानते हैं पूरा मामला…

उसकी बीवी तो मैं हूं… स्टेनो साहब ने गुपचुप रचाई दो शादी, फोटो से खुल गई पोलZoom

लखीमपुर खीरी के स्टेनो साहब ने गुपचुप दो शादियां कीं.

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में ही हड़कंप मचा दिया है. यहां एसपी ऑफिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर दो-दो शादियां करने का आरोप लगा है. चौंकाने वाली बात ये है कि मामला तब खुला जब पहली पत्नी को पति के कुछ संदिग्ध फोटो मिले. उसने अपने ही पति की जासूसी शुरू कर दी. जांच में जो सच्चाई सामने आई उसने सबको हैरान कर दिया.

लखीमपुर खीरी में एसपी ऑफिस में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर गौरव शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली. मामला तब सामने आया जब पहली पत्नी को गौरव शर्मा के कुछ फोटो मिले. इसके बाद उसने सच्चाई जानने के लिए अपने पति की जासूसी शुरू कर दी. जांच में पता चला कि गौरव शर्मा की दूसरी शादी भी हो चुकी है.

यह आया दिलचस्प मोड़

अब इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब खुद को दूसरी पत्नी बताने वाली महिला ने भी लखीमपुर खीरी के एसपी को एक शिकायती पत्र भेजा है. महिला का कहना है कि स्टेनों की बीवी तो वो हैं. वह सहारनपुर की रहने वाली है और करीब 9 साल पहले उसकी मुलाकात गौरव शर्मा से हुई थी. उस समय वह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली जाती थी और उसी दौरान स्टेशन पर गौरव शर्मा से मुलाकात हुई. महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मदद के बहाने उससे संपर्क बढ़ाया और बाद में उसे मिलने के लिए बुलाया.

महिला का आरोप है कि गौरव शर्मा ने उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद उसे धमकाया गया कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा. महिला का कहना है कि दबाव बढ़ने के बाद 27 दिसंबर 2017 को गौरव शर्मा ने उससे शादी कर ली. उस समय वह शाहजहांपुर में तैनात थे और महिला उनके साथ वहीं रहती थी. दोनों की एक बेटी भी है.

दूसरी पत्नी का दावा है कि बाद में जब गौरव शर्मा का तबादला बदायूं हुआ तो उसे कुछ ऐसी तस्वीरें मिलीं जिससे पता चला कि गौरव पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. इसके बाद उसने बदायूं के एसपी को भी शिकायत दी थी.

गौरव शर्मा का वायरल वीडियो

इसी बीच गौरव शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर भविष्य में उन्हें कुछ हो जाता है तो उनकी नौकरी और संपत्ति में दोनों पत्नियों का बराबर अधिकार होना चाहिए. फिलहाल मामला सामने आने के बाद लखीमपुर खीरी एसपी ने कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा को एसपी ऑफिस से हटा दिया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||