Chitrakoot Ranipur Tiger Reserve: रानीपुर टाइगर रिजर्व के डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि नॉर्थ खीरी क्षेत्र से पकड़े गए तेंदुए को चित्रकूट लाया गया था. यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे रानीपुर टाइगर रिजर्व के मारकुंडी क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है. उन्होंने बताया कि रिजर्व में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और पर्यटकों को अब जंगल सफारी के दौरान इनकी झलक भी देखने को मिल रही है.
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पिछले कई महीनों से एक तेंदुआ ग्रामीण इलाकों में आतंक का कारण बना हुआ था. तेंदुए की मौजूदगी के चलते गांवों में दहशत का माहौल था और कई परिवारों ने अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने तक से रोक दिया था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और कड़ी मशक्कत के बाद इस तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की गई. तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में रखकर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व लेकर आई थी.
चित्रकूट लाने के बाद यहां सबसे पहले वन विभाग की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह पूरी तरह स्वस्थ है. स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीपुर टाइगर रिजर्व के मारकुंडी क्षेत्र में ले जाकर जंगल में छोड़ दिया. जैसे ही पिंजरे का दरवाजा खोला गया, तेंदुआ तेजी से जंगल की ओर भागता नजर आया, जिसका वीडियो आप देख सकते है.
डीएफओ ने दी जानकारी
इस संबंध में रानीपुर टाइगर रिजर्व के डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि नॉर्थ खीरी क्षेत्र से पकड़े गए तेंदुए को चित्रकूट लाया गया था. यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे रानीपुर टाइगर रिजर्व के मारकुंडी क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है. उन्होंने बताया कि रिजर्व में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और पर्यटकों को अब जंगल सफारी के दौरान इनकी झलक भी देखने को मिल रही है. वन विभाग की टीम लगातार इन वन्यजीवों की निगरानी कर रही है और रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगातार वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है. यहां पहले से ही तेंदुओं के साथ-साथ कई अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



