दलजीत कौर के लिए बीते कुछ साल बेहतर नहीं रहे. साल 2023 की मार्च में निखिल पटेल संग शादी और इसके बाद हुए विवाद से वह टूट गईं. शादी के कुछ महीनों में ही वह पति से अलग हो गईं और निखिल पर कई गंभीर आरोप लगाए. दलजीत ने पति के खिलाफ केन्या की कोर्ट में याचिका दायर की और भारत लौट आईं.
दलजीत कौर ने निखिल के साथ दूसरी शादी की थी. पहली शादी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी, जिससे उनको एक बेटा जयडन भी है. साल 2015 में शालीन भनोट से तलाक हुआ. दलजीत ने 2023 में निखिल से दूसरी शादी की और केन्या शिफ्ट हो गईं. लेकिन उनके लिए यह शादी भी बुरा सपना साबित हुई. दूसरी शादी टूटने के बाद दलजीत बेटे जयडन की अकेले परवरिश कर रही हैं. कई तरह के काम कर आगे बढ़ने के कोशिश कर रही हैं.अब उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर अपनी नई जर्नी की खुशी शेयर की और सिंगल पेरेंट महिलाओं के मोटिवेट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके साथ उन्होंने एक कविता लिखी है, जो उन लोगों के लिए है, जिन्होंने उन्हें कमतर आंका और अकेले कुछ नहीं कर पाने की बात कही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर ने लिखा,”कहते रहे लोग, “अब कोई राह नहीं,” पर उसने कहा, “नहीं, अभी हार नहीं.” एक नन्हा सा हाथ थामे हुए वह चलती रही, थमी एक बार नहीं. आंधियां आईं, कई इम्तिहान आए, पर उसके हौसले थे लाचार नहीं. जो मां ठान ले अपने बच्चे के लिए, फिर मुश्किल की कोई दीवार नहीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दलजीत कौर ने आगे लिखा,”वह मुस्काकर बस इतना कहती रही…सब उस जैसी औरतों को — चलती रहो, जहाँ हौसला है वहाँ कभी हार नहीं. जो औरत ठान ले की मुस्कुराकर ही जीना है, उसकी दुनिया में फिर इंतज़ार नहीं.” इसके बाद दलजीत ने बताया कि उनका हर कदम एक बड़ी जीत है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर ने आगे लिखा, “हर आगे बढ़ाया गया कदम एक शांत जीत है. हर मुस्कान जो फिर से बनी है, एक छोटा सा चमत्कार है. सभी महिलाओं और सिंगल मांओं को सलाम, जो अपने अतीत की छाया से बाहर निकलकर धीरे-धीरे खुद को फिर से बना रही हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर ने लिखा, “साथ ही उन सभी पुरुषों और सिंगल डैड्स को भी बड़ा सलाम, जिन्होंने वही दर्द झेला है और अब भी खुद को ठीक कर रहे हैं. मैं आपको देखता हूं. मैं आपका जश्न मनाता हूं. और मैं उम्मीद करता हूं कि आप भी वही प्यार और रोशनी महसूस कर सकें जो आज मुझे महसूस हो रहा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
इससे पहले, दलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपने घर में कीर्तन करवाया था. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और एक लंबा नोट भी लिखा,”कुछ दिन ऐसे होते हैं जब दुआएं चुपचाप कबूल हो जाती हैं. हमारा घर कीर्तन की आवाज से भर गया, दिल शुक्रगुजार होकर झुक गए, और कई खूबसूरत लोग आए जिन्होंने मुझे और जैडन को आशीर्वाद दिया. सबको कीर्तन में खोते हुए देखना जादुई लगा… जैसे वक्त रुक गया हो सिर्फ सुनने के लिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर ने लिखा, “मेरे लिए सबसे भावुक पल था अपने माता-पिता को देखना. उनकी आंखों में एक साथ गर्व, राहत और प्यार था. अपनी बेटी को एक नया अध्याय शुरू करते हुए देखना, अपने बेटे के साथ मजबूती से खड़ी… उस पल की कीमत शब्दों से कहीं ज्यादा थी. यह घर अभी मेरा नहीं है, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे उस सपने के एक कदम और करीब पहुंच गई हूं. एक कदम और उस जगह के करीब, जो सच में हमारी होगी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
दलजीत कौर ने आखिरी में लिखा, “और जब मैंने अपने दोस्तों को देखा, जो ढेर सारा प्यार लेकर आए थे, तो मुझे एक खूबसूरत एहसास हुआ… जिंदगी अजीब तरीके से वो सब वापस लौटा देती है जो कभी खो गया था, लेकिन इस बार हजार गुना ज्यादा. आभारी हूं. धन्य हूं. और उम्मीद है कि जो कुछ भी आगे आने वाला है, वो और भी अच्छा होगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kaurdalljiet)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



