- कॉपी लिंक
यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई।
वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।
परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं।
इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं।
परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
तस्वीरें देखिए…
काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।
सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।
वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।
यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।
गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।
कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।
दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ में दारोगा भर्ती परीक्षा, 54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री
लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवा लिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई है। पूरी खबर पढ़िए
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस में अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवाई, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री
हाथरस में एसआई प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी और कलावा उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीतापुर में परीक्षा से पहले जूते उतरवाए गए, ईयरबड्स चेक किए
सीतापुर में एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। कंगन] कलावा भी निकलवाया गया।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर में कलावा कटवाए, अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे
कानपुर के GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन जमा करवाए, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
प्रयागराज में परीक्षा के दौरान जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगी हुई है, उनके भी मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कराया जा रहा है।
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में बायोमैट्रिक चेकिंग के बाद एंट्री मिली, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक चैकिंग की गई। शहर के प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से भास्कर रिपोर्ट ने पूरी रिपोर्ट दी।
04:10 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री
गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कालेज में UPSI एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। इससे पहले एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई।
04:09 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
काशी में लड़कियों के बाले उतरवाए; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
काशी में लड़कियों के बाले- टॉप्स उतरवाने के बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र में एंट्री दी गई।
04:06 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मेरठ के 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
मेरठ के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय चैकिंग कराने के बाद हाथ से रक्षा सूत्र और कलावे आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
04:04 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मथुरा में रेटीना स्कैन के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई
मथुरा में आइरिस स्कैन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया।
04:02 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई
बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जा रहा है। बरेली में 32 हजार अभ्यर्थी दारोगा बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी हाथों में जूते मोजे लेकर जा रहे हैं।
04:00 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में परीक्षा केंद्र के बाहर से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
04:00 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा कटवाया गया, 2 वीडियो देखिए
वाराणसी के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज, मैदागिन में अभ्यर्थियों के हाथ से रक्षा का धागा कटवाया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।
03:58 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
आगरा में ईयर फोन, मोबाइल फोन और बैग बाहर जमा कराए गए
UP SI भर्ती परीक्षा के लिए आगरा के 28 केंद्रों में परीक्षा चल रही है। पूरी चेकिंग के बाद केंद्रों में एंट्री दी गई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात है। ईयर फोन, मोबाइल फोन, बैग बाहर जमा कराए गए। पहली पाली में 11760 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।
03:55 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में 46 केंद्रों पर परीक्षा, एंट्री से पहले चेकिंग
वाराणसी में 46 केंद्र पर परीक्षा हो रही है। कुल 77,764 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मैदागिन के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के हाथों में पहने गए कलावा को भी पुलिस ने चाकू से काटा।
03:54 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
काशी में कैंडिडेट्स की चेकिंग, पैसे लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे
वाराणसी के नेशनल इंटर कालेज पीली कोठी में एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की चेकिंग की गई। उन्हें पैसे भी अंदर लेकर नहीं जाने दिया जा रहा।
03:52 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पहले यूपी SI भर्ती परीक्षा के बारे में जान लीजिए…
02:58 AM14 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही
- किताबें, नोट्स या किसी भी तरह की पढ़ाई की सामग्री
- कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कॉपी
- कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- किसी भी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा हैंडबैग, टोपी खाने-पीने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



