Image Slider

Last Updated:

मुंबई के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने फोटोग्राफर्स के प्रति अपना नजरिया बदलने की बात कबूल की. सुपरस्टार ने स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती 38 सालों में वह पैपराजी की मौजूदगी से परेशान हो जाते थे. हालांकि, समय के साथ उन्होंने फोटोग्राफर्स के घंटों भूखे-प्यासे इंतजार करने और जोखिम भरे काम को करीब से देखा, जिसने उनकी सोच बदल दी. अब आमिर न केवल उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं, बल्कि खुशी-खुशी पोज भी देते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आमिर खान ने मुंबई प्रेस क्लब में इवेंट के दौरान की फोटोग्राफर्स की तारीफ.

यह कार्यक्रम मुंबई के प्रेस क्लब में आयोजित किया गया था, जहां फोटोग्राफर्स के काम को सम्मानित किया गया. मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, ‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 38 साल हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मुझे प्रेस क्लब आने का मौका मिला है. इस बात की बेहद खुशी है कि इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया गया, जहां उन फोटोग्राफर्स को सम्मान दिया जा रहा था, जो अपने कैमरे के जरिए समाज और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं को कैद करते हैं.’

कई हजारों शब्दों से ज्यादा असरदार होती है एक तस्वीर

आमिर खान ने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक तस्वीर कई बार हजारों शब्दों से ज्यादा असरदार होती है. एक अच्छी फोटो किसी घटना की पूरी कहानी बयां कर सकती है. इसलिए मैं उन सभी फोटोग्राफर्स को शुभकामनाएं देता हूं, खासकर उन लोगों को जिन्होंने इस कार्यक्रम में पुरस्कार हासिल किए. यह शाम मेरे लिए बेहद यादगार रहेगी. मुझे फोटोग्राफरों और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला.’

फोटोग्राफर्स से आमिर खान को होती थी परेशानी

बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने शुरुआती दिनों का एक अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा, ‘जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नए थे, तब कई बार फोटोग्राफर्स की मौजूदगी से परेशानी होती थी. लेकिन धीरे-धीरे जब मैंने करीब से देखा कि फोटोग्राफर्स किस तरह मेहनत करते हैं, तो मेरी सोच बदल गई. मुझे यह देखकर दुख होता था कि कई फोटोग्राफर्स घंटों इंतजार करते हैं और कभी-कभी बिना खाए-पीए भी अपना काम करते रहते हैं.’

बेहद जोखिम भरा होता है फोटोग्राफर्स का काम

आमिर खान ने कहा, ‘फोटोग्राफर्स का काम कई बार बेहद जोखिम भरा भी होता है. चाहे वह क्राइम रिपोर्टिंग हो या राजनीतिक घटनाएं, कई बार फोटोग्राफर्स को ऐसी जगहों पर जाना पड़ता है जहां खतरा हो सकता है. इसके बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और महत्वपूर्ण पलों को कैमरे में कैद करते हैं. ऐसे लोगों की मेहनत और हिम्मत की सराहना जरूर होनी चाहिए.’

आमिर खान फोटोग्राफर्स को नहीं करते मना

आमिर खान ने आखिर में कहा कि भले ही वह मीडिया से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करते, लेकिन कभी भी फोटोग्राफर्स को फोटो लेने से मना नहीं किया. जहां भी मैं जाता हूं और अगर वहां फोटोग्राफर्स मौजूद होते हैं, तो मैं उनके लिए जरूर तस्वीर खिंचवाता हूं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||