फिल्म इंडस्ट्री में किसी इनसाइडर के लिए स्थापित होना आसान काम नहीं है. इसका सबसे उदाहरण रोहित शेट्टी हैं. उनके पिता स्टंटमैन थे. जब रोहित 7 साल के थे उनका निधन हो गया. उनकी मां स्टंटवुमेन और बॉडी डबल का काम करती थीं. रोहित को पाला-बड़ा किया. रोहित ने तब्बू की साड़ियां प्रेस की. काजोल के स्पॉट बॉय बने. सालों बाद एक फिल्म से उनका करियर चमका और वो बड़े डायरेक्टर बन गए.
रोहित शेट्टी 51 साल के हो गए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @itsrohitshetty)
मुंबई. ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाते हैं. एक्शन से भरपूर सीन्स, ढिशूम ढिशूम और उड़ती गाड़ियां उनकी फिल्मों के पर्याय बन चुके हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फर्श से अर्श का सफर तय करने वाले रोहित शेट्टी के पिता ही उनकी प्रेरणा रहे. पिता एम.बी. शेट्टी के स्टंटमैन लाइफ और चोटों से भरे अनुभवों ने रोहित के मन में एक्शन के प्रति गहरा जुनून पैदा किया.
रोहित शेट्टी ने बचपन में पिता को खून-खराबे और टांकों के साथ घर लौटते देखकर तय किया कि वे एक्शन फिल्में बनाएंगे, जो दर्शकों को रोमांच से भर दें. आज उनकी फिल्में करोड़ों कमाती हैं और एक्शन का नया मानक स्थापित करती हैं. 14 मार्च को जन्मे रोहित के पिता एम.बी. शेट्टी 1970-80 के दौर के मशहूर स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर और विलेन थे. वहीं, उनकी मां रत्ना शेट्टी जूनियर आर्टिस्ट और स्टंट वुमन थीं, जिन्होंने हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेस के लिए स्टंट डबल किए, जैसे ‘सीता और गीता’ में.
रोहित शेट्टी महज 7-8 साल के थे जब 1982 में पिता की मौत हो गई. परिवार पर गहरा आर्थिक संकट छा गया. मां ने अकेले संघर्ष किया और रोहित को भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का रास्ता दिखाया. 17 साल की उम्र में 1991 में रोहित ने ‘फूल और कांटे’ से करियर शुरू किया. वे निर्देशक कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर बने. इसी फिल्म में अजय देवगन ने डेब्यू किया. रोहित-अजय की दोस्ती शुरू हुई, जो आगे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आधार बनी.
रोहित शेट्टी ने प्रेस की तब्बू की साड़ियां, काजोल के स्पॉट बॉय बने
रोहित शेट्टी ने शुरुआती दिनों में ‘हकीकत’ में तब्बू की साड़ियां प्रेस कीं, काजोल के स्पॉट बॉय बने, ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के स्टंट डबल रहे. कई बार पैदल मीलों चलकर सेट पहुंचते थे और भूखे भी रहते थे. इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था. साल 2003 में 30 साल की उम्र में रोहित ने पहली फिल्म ‘जमीन’ डायरेक्ट की, लेकिन यह सफल नहीं हो पाई. इसके बाद उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया. लेकिन हार नहीं मानी.
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्में
साल 2006 में ‘गोलमाल’ आई, जिसने कॉमेडी में तहलका मचा दिया. ‘गोलमाल’ सीरीज आज भी सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शुमार है. 2011 में ‘सिंघम’ ने रोहित को एक्शन का बादशाह बना दिया. इसके बाद ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सिम्बा’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया. रोहित शेट्टी की फिल्में एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स का शानदार मिश्रण रही हैं. हालांकि, रोहित फिल्मों तक सीमित नहीं हैं. वह स्टंट बेस्ड शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट कर चुके हैं और ‘कॉमिडी सर्कस’ में जज भी रहे.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



