Image Slider

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कोचिंग सेंटर के ट्यूटर पर पिछले दो साल से 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। दरअसल आरोपी शिक्षक धीरज चौधरी ने तीनों छात्राओं को लड़कों के साथ घूमते हुए देख लिया था। आरोपी ने इसका फायदा उठाया। पहले छात्राओं को पीटा। बाद में आरोपी ने छात्राओं ने घर बता देेने का डर दिखाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। छात्राओं ने कोचिंग सेंटर छोड़ दिया तो आरोपी उनके घर पहुंच गया और उनके खराब चरित्र की बात परिजनों से करने लगा। एक छात्रा ने हिम्मत दिखाकर परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी पीड़ित के घर की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश : बाद में छात्राएं परिजनों के साथ सोमवार को बुराड़ी थाने पहुंचीं। वहां पर तीनों छात्राओं की काउंसलिंग कराने के बाद उनके बयान लेकर यौन उत्पीड़न, पॉक्सो बंधक बनाने, मारपीट करने व ब्लैकमेल करने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक तीनों छात्राओं की उम्र 16 और 17 साल के बीच है। तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। तीनों एक पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। पुलिस को दिए बयान में एक छात्रा ने बताया कि वह 3 साल से धीरज चौधरी नामक टीचर की कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बाकी दोनों छात्राएं भी यहीं पर आती थीं। पीड़िता ने बताया कि सर किसी न किसी बहाने से हम लोगों को छूते रहते थे।

पीड़िता ने विरोध किया तो धमकाकर चुप करा दिया। अक्तूबर 2024 में आरोपी धीरज ने तीनों छात्राओं की कोचिंग सेंटर में पिटाई भी की थी। दरअसल आरोपी ने तीनों को लड़कों के साथ एरिया में घूमते हुए देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने दो छात्राओं के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बाद में दो दिन बाद तीसरी छात्रा को भी आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया।

छात्राओं ने परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपी ने बताया कि उसके पास उनकी अश्लील वीडियो है। वह इसको सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसके अलावा वह परिजनों की हत्या भी कर देगा। इस बात पर तीनों छात्राएं बुरी तरह डर गईं। अगस्त के बाद तीनों छात्राओं ने कोचिंग सेंटर ही जाना बंद कर दिया। इस बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था। सोमवार को आरोपी धीरज एक छात्रा के घर पहुंचा और परिजनों से उसकी बुराई करने लगा। यह सुनकर छात्रा ने परिजनों को उसकी हरकत बताई। सोमवार को बुराड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||