Last Updated:
Kavya Maran SRH Leeds X account suspend: द हंड्रेड में काव्या मारन की टीम के द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद बवाल मचा हुआ है. काव्या मारन पर फैंस भड़के हुए हैं. इसी बीच काव्या मारन की द हंड्रेड टीम सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया एस्क हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है.
काव्या मारन की द हंड्रेड टीम ने अबरार अहमग को खरीदा
इस पूरे बवाल के बीच अब काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स पर डिजिटल स्ट्राइक हुआ है. दरअसल, सनराइजर्स लीड्स का एक्स हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है. प्लेटफॉर्म द्वारा इसके लिए कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है, लेकिन जब भी कोई अकाउंट खोलने की कोशिश करता है, तो एक मैसेज दिखाई देता है कि अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. इस तरह अबरार अहमद के कारण सनराइजर्स की टीम आगामी सीजन से पहले ही विवादों में घिर गई है.
अबरार पर टीम के कोच ने क्या कहा?
बता दें कि अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदने के बाद सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. विटोरी ने खुलासा किया कि उन्होंने उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सलाह ली थी जिन्होंने साल की शुरुआत में अबरार का सामना किया था और इसके बाद ही उन्होंने अबरार को टीम में लेने का फैसला किया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई थी जिसमें यह तय किया गया हो कि वे नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुनेंगे या नहीं.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों द हंड्रेड में विरोध
द हंड्रेड के आगामी सीजन के ऑक्शन में सभी आठ फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले प्रतिबद्धता जताई थी कि वे खिलाड़ियों का चयन केवल उनके प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर करेंगी. सनराइजर्स की अन्य सहयोगी टीमों जैसे सनराइजर्स हैदराबाद और सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले कभी किसी सक्रिय पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


