Image Slider

Venus Academy beat Raina by two wickets



गाजियाबाद। एचएलएम क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे प्रथम शिव हरि प्रसाद ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में वीनस क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल की। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैना क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराया। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला और वीनस की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रैना क्रिकेट अकादमी की टीम ने 36 ओवर में 241 रन बनाए। लक्ष्य 242 रन का पीछा करने उतरी वीनस क्रिकेट अकादमी राजनगर एक्सटेंशन की टीम 36.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 244 रन बनाकर टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वीनस क्रिकेट अकादमी राजनगर एक्सटेंशन के हर्ष पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||