Last Updated:
IPL के लिए RCB तैयार है, 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब टीम पहला मैच खेलने उतरेगी तो टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फैंस एक बार फिर विराट के वीरों से पिछले साल वाला कारनामा करने की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन क्या इस बार ऐसा हो पाएगा?
पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और हैदराबाद के बीच ही इसे खेला जाएगा. टीम की कप्तानी इस बार भी रजत पाटीदार के पास ही रहेगी. आईपीएल के नए सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन के बाद टीम से कई नए खिलाड़ी जुड़े हैं जो पहली बार आरसीबी के लिए अपना दम दिखाएंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम वेंकटेश अय्यर है. नए सीजन में आरसीबी का प्लस प्वाइंट क्या रहने वाला है और कहां टीम कमजोर रह सकती है.
आरसीबी ने पिछले सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. शीर्ष क्रम में टीम की ताकत विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी थी, पिछले सीजन में इस जोड़ी को सबसे खतरनाक माना गया. अकेले कोहली ने ही पिछले सीजन में 144 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे. गेंदबाजी में मुख्य आधार जोश हेजलवुड थे जिन्होंने टूर्नामेंट में पिछली बार 22 विकेट लिए थे. दूसरे नंबर पर टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 17 विकेट लिए थे. इसके अलावा टीम में क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह जैसे ऑलराउंडर है जो टीम को मजबूत बनाते हैं. कप्तान पाटीदार खुद तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं.
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला किन टीमों के बीच होगा,
आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाजों की फिटनेस है. हेजलवुड को चोट अक्सर परेशान करती हैं, दूसरे तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले सीजन के बाद अब तक कोई ऐसी क्रिकेट नहीं खेली है. बैकअप तौर पर टीम ने जैकब डफी और मंगेश यादव को शामिल किया है, मगर उनके लिए आईपीएल में किसी टीम के लिए खेलना पहला मौका होगा. इसके अलावा स्पिन में टीम के पास सुयश शर्मा अकेले प्रमुख लेग स्पिनर हैं. इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन का टीम से अलग होना भी कमजोर करता है, क्योंकि उनमें लेग स्पिन को मारने की असीम क्षमता थी.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



