गाजियाबाद। आउटर रिंग रोड को लेकर जमीन क्रय की बाधा दूर हो गई है। इसे लेकर बुधवार को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके बाद इस रोड में आने वाली जमीनों का क्रय किया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इसमें किसानों की सहमति मिल गई है। आने वाले सप्ताह से ही बैनामें कराने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड लगभग 5.8 किलोमीटर लंबी होगी। इससे राजनगर एक्सटेंशन के साथ आनी वाली योजना हरनंदीपुरम को भी लाभ मिलेगा। आउटर रिंग रोड मोरटी, अधीर, आंबापुर, मोरटा तथा शाहपुर निजमोरटा से होकर जाना है। इसमें मोरटी तथा आंबापुर की भूमि का अर्जन हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग के लिए 3.9582 हेक्टेयर भूमि का क्रय प्रस्तावित है। इसमें शाहपुर निजमोरटा में 1.9889 हेक्टेयर, मोरटा में 0.5850 हेक्टेयर और अटौर में 1.3843 हेक्टेयर जमीन है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



