Last Updated:
MS Dhoni Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कभी युवराज सिंह को टीम से ड्राप करने के लिए नहीं कहा. बता दें कि योगराज सिंह सार्वजनिक रूप से धोनी को दोष देते रहे हैं कि उनकी वजह से बेटे युवराज सिंह को टीम से बाहर किया गया.
संदीप पाटिल ने कहा धोनी की वजह से युवराज टीम से ड्रॉप नहीं हुए.
संदीप पाटिल ने यूट्यूब चैनल ‘The Vicky Lalwani Show’ पर कहा, ‘एक बार भी — न चयन बैठकों में, न दौरे के दौरान और न ही मैचों के समय — महेंद्र सिंह धोनी ने यह नहीं कहा कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करो. मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं.’ पाटिल ने आगे धोनी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें चयन समिति पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा, ‘उन्हें चयन समिति पर पूरा विश्वास था. उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा.’ पाटिल ने इस तरह साफ किया कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करने के फैसले में धोनी की कोई भूमिका नहीं थी.
संदीप पाटिल ने कहा धोनी की वजह से युवराज टीम से ड्रॉप नहीं हुए.
योगराज सिंह धोनी को मानते हैं दोषी
बता दें कि योगराज सिंह अपने बेटे युवराज को टीम से बाहर किए जाने का दोषी धोनी को मानते हैं. वह कई बार इस मुद्दे पर खुलकर बोल चुके हैं. एक इंटरव्यू में योगराज ने धोनी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सीधे तौर पर युवराज को टीम से बाहर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था और यहां तक कह दिया कि यह गलित माफ करने लायक नहीं है. योगराज ने कहा था, ‘मैं धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा. उन्हें आईने में खुद को देखना चाहिए. वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया, वह माफ करने लायक नहीं है. अब सारी बातें सामने आ रही हैं और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.’
योगराज ने यह भी कहा था कि धोनी ने उनके बेटे का करियर खराब कर दिया. उन्होंने कहा, ‘उस आदमी ने मेरे बेटे की जिंदगी खराब कर दी, जो चार-पांच साल और खेल सकता था… युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी फिर कभी नहीं होगा.’ संदीप पाटिल ने योगराज की लगातार आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक पिता का अपने बेटे के लिए भावुक होना गलत नहीं है, लेकिन इस मामले में आरोप गलत जगह लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘एक पिता का अपने बेटे के लिए इतना भावुक होना गलत नहीं है, लेकिन यहां दोष गलत व्यक्ति को दिया जा रहा है.’
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



