दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। जहां मटियाला गांव स्थित मछली मार्केट में भीषण आग लग गई। जिसमें 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, उन्हें बुधवार रात करीब 11:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की करीब 23 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। यह घटना उत्तम नगर के मटियाला गांव स्थित मछली बाजार की झुग्गियों में हुई।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in the fish market in Matiala village. Approximately 300 to 400 slums were destroyed. The cause of the fire is still unclear. The fire department received information about the fire around 11.50 pm. Around 23 fire engines arrived at the scene. The… https://t.co/Q17oCooKyh pic.twitter.com/Wa6WJOCBLT
— ANI (@ANI) March 12, 2026
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि उसने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। आसपास के इलाकों में भी धुएं का गुबार फैल गया था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद करने का प्रयास किया। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो राहत की बात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



