Image Slider

भोपाल/इंदौर/ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल युद्ध के असर से मध्य प्रदेश में 2 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप है। इस वजह से सबसे ज्यादा संकट होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्रीज पर आया है। वहीं, जिन घरों में शादी है, वे टेंशन में हैं। कैटरर्स का कहना है कि ये इमरजेंसी जैसी स्थिति है। जिन घरों में शादी है, वे कैसे होंगी? अकेले भोपाल में ही 20 दिन में एक हजार से ज्यादा शादियां हैं।

होटल, रेस्टॉरेंट कारोबार और शादियों के अलावा सोना-चांदी आभूषण बनाने वाले कारीगरों और रेहड़ी पर भी संकट खड़ा हो गया है। भोपाल सराफा एसोसिएशन के नवनीत अग्रवाल ने बताया कि शहर में करीब 3 हजार कारीगर काम करते हैं। हर कारीगर को महीने में औसतन 3 सिलेंडर की जरूरत होती है। इस हिसाब से सराफा कारोबार में महीने भर में करीब 9 हजार सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं, यानी रोजाना लगभग 300 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है।

वहीं इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर के संकट के बीच खाद्य विभाग के अधिकारी ने लकड़ी, कंडा, भट्‌ठी जैसे पारंपरिक ईंधन जलाने पर जोर दिया है।

फूड कंट्रोलर एमएल मारू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समस्या के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रोक के बाद मंगलवार को कैटरिंग संगठन की बैठक ली गई थी, जिसमें कैटरिंग व्यवसाय से जड़े लोगों को एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पारंपरिक ईंधन स्रोत अपनाने की सलाह दी गई है।

बता दें कि लकड़ी, कोयला, कंडा आदि पारंपरिक ईंधन, भट्‌ठी और तंदूर जलाने से प्रदूषण होता है। इस पर 10 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।

वहीं बैठक के बाद कैटरिंग संगठन ने शादियों में अब 100 तरह के पकवान के बजाय 15 तरह के पकवान तैयार करने का ही फैसला किया है।

देखिए तस्वीरें

एक शादी का ही स्टॉक, बाकी क्या करेंगे?

भोपाल के कैटरर्स रामबाबू शर्मा ने बताया- यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है। गैस सिलेंडर अनिवार्य वस्तुओं की श्रेणी में है। सबसे ज्यादा शादियां प्रभावित होंगी। यदि 500 लोगों की शादी पार्टी हो तो 10 कमर्शियल सिलेंडर लगते हैं। एक शादी के लिए तो स्टॉक है, लेकिन अगली चार बुकिंग में खाना कैसे बनेगा? इसकी टेंशन है। राजधानी में एक हजार कैटरर्स हैं। इन सबके सामने यही संकट है।

पहले ही महंगाई से जूझ रहे

फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रिंकू भटेजा ने बताया कि शादी पार्टी की बुकिंग कई महीने पहले से हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट 2 महीने से बढ़ रहे हैं। पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं। अब सप्लाई का संकट खड़ा हो गया है।

भोपाल में स्टॉक रखने वालों पर कार्रवाई होगी

गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने के बाद मंगलवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऑयल कंपनी के अधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स, होटल इंडस्ट्रीज, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक की थी। इसमें गैस सिलेंडरों के वितरण, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता, जमाखोरी और काला बाजारी पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा की गई थी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी रखने, जमाखोरी और काला बाजारी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति नहीं है।

गैस वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं। इस पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। कलेक्टर ने भोपाल के लोगों से कहा कि गैस सिलेंडर वितरण को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहा कि कमर्शियल सप्लाई ठप हो गई है। सप्लायर ने भी कह दिया है कि आगे से ही सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। होटल वाले क्या करें? कोयला या लकड़ी हम जला नहीं सकते। एक विकल्प इलेक्ट्रिक भी है, लेकिन आज तक इसकी जरूरत नहीं पड़ी। इसलिए होटल या रेस्टॉरेंट में यह व्यवस्था नहीं है। अचानक कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप करना परेशानी बढ़ाने वाला है।

प्रदेश सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता की निगरानी के निर्देश दिए। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक है और घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है। सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

सिलेंडर सप्लाई संकट की दो बड़ी वजह

1. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का बंद होना

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा।

दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है।

2. प्लांट पर ड्रोन हमले से LNG का प्रोडक्शन रुका

पिछले हफ्ते अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है। इससे भारत में गैस की सप्लाई घट गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (करीब 2.7 करोड़ टन सालाना) कतर से ही आयात करता है।

संकट से निपटने केंद्र सरकार ने 5 जरूरी कदम उठाए

1. हाई-लेवल कमेटी बनाई: संकट को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो सप्लाई की समीक्षा करेगी।

2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू: गैस की सप्लाई कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू कर दिया है।

3. 25 दिन बाद होगी LPG बुकिंग: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक होगा।

4. OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्य: गैस की जमाखोरी रोकने के लिए डिलिवरी एजेंट OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का सख्ती से इस्तेमाल कर रहे हैं।

5. LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश: सरकार ने सभी ऑयल रिफाइनरीज को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। इस एक्स्ट्रा उत्पादन का इस्तेमाल घरेलू गैस के लिए होगा।

लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

अपडेट्स

08:29 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दमोह में गैस की किल्लत से रेस्टॉरेंट संचालक चिंतित

दमोह में चाइनीज रेस्टॉरेंट चलाने वाले ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि उनके पास सिर्फ तीन दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। इसके बाद अगर गैस की सप्लाई नहीं हुई तो रेस्टॉरेंट चलाना मुश्किल हो जाएगा।

रेस्टॉरेंट बंद करने की आ सकती है नौबत ओमप्रकाश पटेल का कहना है कि अगर समय पर गैस नहीं मिली तो उन्हें मजबूरन अपना रेस्टॉरेंट बंद करना पड़ सकता है। इससे न सिर्फ उनका कारोबार प्रभावित होगा, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर भी असर पड़ेगा।

सरकार से समस्या जल्द हल करने की मांग रेस्टॉरेंट संचालक ने सरकार से मांग की है कि गैस की कमी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि रेस्टॉरेंट संचालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

08:27 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से रेस्टॉरेंट संचालक परेशान

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगने के बाद महाकाल मंदिर के आसपास संचालित करीब 350 से अधिक रेस्टॉरेंट सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन से गैस की सप्लाई लगभग 50 प्रतिशत कम हो गई है, जिससे कई रेस्टॉरेंट में सिलेंडर खत्म होने की स्थिति बन गई है, अगर यही हाल रहा तो भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई रेस्टॉरेंट संचालक अब खाना बनाने के लिए कोयले के विकल्प की तलाश में दुकानदारों से संपर्क कर रहे हैं।

रोज एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे महाकाल मंदिर

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग मंदिर के आसपास स्थित रेस्टॉरेंट और होटलों में भोजन करते हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से रेस्टॉरेंट संचालकों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कई रेस्टॉरेंट में केवल एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे आगे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

08:16 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक से व्यापारियों में नाराजगी

भोपाल में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और केटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के ऑर्डर पर लगी रोक के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि इस रोक से शहर के हजारों छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर इन व्यवसायों के संचालन का मुख्य आधार है।

धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाह समारोहों के सीजन में केटरिंग और आयोजनों के लिए गैस सिलेंडरों की मांग अधिक रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि पूरी आपूर्ति बहाल करना संभव न हो तो कम से कम सीमित मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि व्यवसाय पूरी तरह बंद होने की स्थिति न बने।

08:14 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंदौर में घरेलू सिलेंडर पर कोई दिक्कत नहीं- गैस एजेंसी

07:50 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

धार के बाग में सर्वर डाउन, 400 सिलेंडरों की डिलीवरी अटकी

धार जिले के बाग में 400 सिलेंडरों की खेप पहुंचने के बावजूद बुकिंग सर्वर डाउन होने से वितरण रुक गया है। उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं भारत गैस एजेंसी संचालक किशन चौहान ने दोपहर तक सर्वर चालू होने की उम्मीद जताते हुए धैर्य रखने की अपील की है।

07:42 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में गैस के लिए भटक रहे लोग

शिवपुरी में गैस की भारी किल्लत है। एजेंसियां सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग नहीं कर रही हैं। सिलेंडर कब मिलेगा, डीलर इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं बता पा रहे, जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोष और अनिश्चितता का माहौल है।

07:37 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रतलाम में होटल पर लगाई डीजल भट्ठी

रतलाम में कमर्शियल गैस सिलेंडर के शॉर्टेज को चलते कोर्ट चौराहा स्थित चाय नाश्ते के होटल पर डीजल भट्ठी लगाई गई है।

दुकान संचालक शैलेंद्र जैन ने बताया कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है। डेली जरूरत पड़ती है। हमने वैकल्पिक व्यवस्था कर 15 हजार रुपए में डीजल भट्‌ठी लगाई है। इससे आर्थिक भार और बढ़ गया है।

07:30 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दमोह में चूल्हे पर लौटे रेस्टॉरेंट, सोलर का विकल्प तलाश रहे

दमोह जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई ठप होने से रेस्टॉरेंट और कैफे संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गैस नहीं मिलने के कारण अब संचालक मजबूरी में पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का उपयोग करने को मजबूर हैं।

रेस्टॉरेंट संचालक राहुल नायक ने कहा कि एक ओर हम आधुनिकता की बात करते हैं, लेकिन आज हालात हमें दशकों पीछे ले गए हैं, अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो कारोबार ठप हो जाएगा। इस संकट ने अब संचालकों को सोलर कुकिंग जैसे स्थायी और आधुनिक विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

07:26 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मंडला में सर्वर ठप होने से हॉस्टल और मध्याह्न भोजन की सप्लाई पर ब्रेक

मंडला जिले में रसोई गैस की किल्लत ने सरकारी व्यवस्थाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित सप्लाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन आज सर्वर डाउन होने के कारण नई बुकिंग पूरी तरह ठप रही। सबसे गंभीर स्थिति कमर्शियल क्षेत्र में है, जिसकी सप्लाई कंपनियों ने रोक दी है।

प्रशासन ने मध्याह्न भोजन और हॉस्टल जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए नियमित गैस देने का वादा किया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते पोर्टल पर इनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके परिणाम स्वरूप इन महत्वपूर्ण संस्थानों में भी गैस मिलना बंद हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों के भोजन और छात्रावासों की व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है।

07:20 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरसिंहपुर में बुकिंग पोर्टल में तकनीकी खामी, उपभोक्ता परेशान

नरसिंहपुर में गैस बुकिंग को लेकर संकट बना हुआ है। ग्राहकों का आरोप है कि नंबर डायल करने पर भी बुकिंग नहीं हो रही। वहीं एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि बिना डिजिटल बुकिंग के सिलेंडर नहीं मिलेगा। इस तकनीकी उलझन के कारण लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।

07:14 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खंडवा में मेन्यू से गायब होंगे चाइनीज पकवान, होटल बंद होने के कगार पर

खंडवा जिले में घरेलू गैस की बुकिंग दोगुनी होने से 4 दिन की वेटिंग चल रही है, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग पूरी तरह ठप है। इससे होटल और कैटरिंग उद्योग के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। हलवाई एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री रितेश कपूर ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते में हालात नहीं सुधरे तो रेस्टॉरेंट्स बंद करने पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि लकड़ी या कोयले की भट्ठी पर दाल-रोटी तो बन सकती है, लेकिन चाइनीज आइटम्स संभव नहीं हैं। इन पकवानों के लिए आंच को कम-ज्यादा करने की जरूरत होती है, जो सिर्फ गैस से मुमकिन है। अप्रैल की शादियों की बुकिंग को लेकर अब कैटरर्स खासे चिंतित हैं।

07:07 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भोपाल में भी गैस की किल्लत: 14 हजार उपभोक्ताओं वाली एजेंसी पर सप्लाई ठप, 5 दिन की वेटिंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। घरेलू सिलेंडरों के लिए भी उपभोक्ताओं को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन न तो नए सिलेंडर मिल रहे हैं और न ही बुकिंग हो पा रही है।

खासकर 5 नंबर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर स्थिति गंभीर है। यहां 14 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी संचालक के अनुसार, सिलेंडर एक दिन छोड़कर मिल रहे हैं, जिसके कारण 4 से 5 दिन की वेटिंग चल रही है। लोग घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं, जिससे जनता में प्रशासन के दावों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

06:58 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दमोह में गैस के लिए कतारें: उपभोक्ता बोले- 6 दिन से भटक रहे; प्रशासन ने कहा- स्टॉक न करें

दमोह जिले में गैस सप्लाई को लेकर विरोधाभासी स्थिति बनी हुई है। एक ओर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी हैं और लोग 6 दिनों से सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और एजेंसी संचालक किल्लत से इनकार कर रहे हैं।

गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक प्रथम गुप्ता के अनुसार, सप्लाई सामान्य है, लेकिन e-KYC नहीं होने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी जिले में गैस की कमी की बात को नकारा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल का अनावश्यक स्टॉक न करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

06:52 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रतलाम में सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

रतलाम जिले में गैस संकट के बीच अब तकनीकी दिक्कतों ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। रतलाम में ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरह की बुकिंग बंद हो चुकी है। गैस एजेंसी ‘सर्वर डाउन’ होने का हवाला दे रही हैं, जिससे तीन-चार दिन पहले बुकिंग करा चुके लोग भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता वरुण राठौड़ और शिवकुमार दुबे का कहना है कि वे दो दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे रहा। लोगों ने मांग की है कि सर्वर बंद होने की स्थिति में डायरी के माध्यम से मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था की जाए। फिलहाल, पारदर्शी जवाब न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

06:48 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भिंड में गैस संकट गहराया: कमर्शियल बिक्री पर रोक, घरेलू के लिए 3 दिन की वेटिंग

भिंड जिले में रसोई गैस की भारी किल्लत है। सप्लाई बाधित होने से घरेलू सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं को 2 से 3 दिन की वेटिंग दी जा रही है, जबकि अगली रिफिल के लिए 25 दिन का समय बताया जा रहा है। संकट को देखते हुए प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी है, ताकि घरेलू रसोई को प्राथमिकता दी जा सके।

जिले की 32 एजेंसियों पर प्रतिदिन 4,000 घरेलू और करीब 1,000 कमर्शियल सिलेंडरों की मांग है। बिना ऑनलाइन बुकिंग सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार शाम को सभी गैस एजेंसी संचालकों की आपात बैठक बुलाई है।

06:27 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्योपुर में गैस एजेंसी संचालक बोले– सरकार ने रोक रखी है कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई

श्योपुर गैस एजेंसी के संचालक विवेक गोयल ने बताया कि वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन ग्राहक को 26 दिन बाद बुकिंग कराना होगा। साथ ही 6 अंकों का ओटीपी देना आवश्यक है, जिसके आधार पर सभी को रिफिल मिल रहा है। गवर्नमेंट ने 8 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकी हुई है। अभी घरेलू सिलेंडर के रेट 992 रुपए हैं। ग्राहक को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

06:12 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रायसेन में गैस एजेंसी पर लाइन, उपभोक्ता बोले- नहीं हो रही ऑनलाइन बुकिंग

रायसेन जिला मुख्यालय के सागर रोड भारत गैस एजेंसी पर सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने दो से तीन दिन पहले बुकिंग की थी, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा। मजबूरन खुद गैस एजेंसी पर LPG लेने आना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग नहीं हुई।

05:53 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर का संकट: खाद्य विभाग के अधिकारी बोले- लकड़ी, कंडा और भट्‌ठी जलाएं

इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकने के बाद खाद्य विभाग ने अब प्रदेश के कैटरिंग संगठनों से शादियों में ईंधन के पारंपरिक संसाधन अपनाने की अपील की है। इसमें लकड़ी, कंडे और पारंपरिक भट्ठी के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।

वहीं इंदौर में मंगलवार को हुई बैठक के बाद कैटरिंग संगठन ने अब 100 तरह के पकवान के स्थान पर शादियों में 15 तरह के पकवान तैयार करने का ही फैसला किया है।

भंडारी रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर मुकेश लाड के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से हमारे काम पर बहुत असर पड़ेगा। अभी खाना बनाने के लिए कोई ऑप्शन भी नहीं है। केरोसिन आसानी से नहीं मिलता। आज के महाराज और हलवाई लकड़ी पर खाना नहीं बना सकते। 1 से 2 दिन बाद बहुत दिक्कतें आएगी। गैस सप्लाई का असर तुरंत देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश कैटरिंग संगठन के अध्यक्ष उमेश जैन ने बताया जिला प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पहले हॉस्पिटल, हॉस्टल और उसके बाद कैटरिंग वालों को देने का फैसला किया है। इसलिए जैसे ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू होगी, इसी प्राथमिकता के अनुसार सिलेंडर मिलेंगे।

इंदौर के फूड कंट्रोलर एमएल मारू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समस्या के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रोक के बाद मंगलवार को कैटरिंग संगठन की बैठक ली गई थी, जिसमें कैटरिंग व्यवसाय से जड़े लोगों को एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पारंपरिक ईंधन स्रोत अपने की सलाह दी गई है।

05:44 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुरैना में घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सामान्य, दो दिन बाद पहुंची कमर्शियल गैस की खेप

मुरैना जिले में घरेलू एलपीजी (लाल सिलेंडर) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

हालांकि, दो दिन से बाजार में नीले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रुकी हुई थी, जिससे होटल और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब यह संकट भी दूर होता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, रोशन गैस (इंडियन ऑयल) के गोदाम पर सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी पहुंच चुकी है।

दो दिन से सप्लाई ठप होने के कारण जिले की होटल और रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ रहा था। अब कमर्शियल सिलेंडरों का नया स्टॉक आने से बाजार में सप्लाई फिर से शुरू हो सकेगी।

प्रशासन और गैस एजेंसियों का दावा है कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और पैनिक बुकिंग की कोई आवश्यकता नहीं है।

05:37 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी, लोग पहुंच रहे एजेंसी

उज्जैन की कुछ एजेंसियों पर गैस सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लगी है। ऑनलाइन नंबर नहीं लगने से परेशान लोग एजेंसी पहुंच रहे हैं।

05:18 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बड़वानी में कमर्शियल सप्लाई ठप: नए कनेक्शन पर रोक

बड़वानी जिले में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई ठप होने से होटल और रेस्टॉरेंट कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कमी के कारण कई जगह घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की आशंका बढ़ गई है। हाल ही में गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए बढ़ाए गए हैं।

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर सप्लाई जारी है और रिफिल बुकिंग की समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार निजी अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं कुछ गैस एजेंसियों ने फिलहाल नए कनेक्शन देना भी बंद कर दिया है।

05:02 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

धार में LPG के लिए लंबी लाइन, उपभोक्ता बोले- आज गैस बुक कराओ तो 21 दिन बाद डिलीवरी

धार शहर की भाकर गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि आज गैस बुकिंग कराई जाए तो लगभग 21 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है।

गैस वितरण से जुड़े हॉकर अखिलेश ने बताया कि बिना ओटीपी किसी को भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण गोदाम में उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है।

कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।

04:44 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में रिटायर्ड शिक्षक के घर छापा, 25 अवैध सिलेंडर मिले

मध्य प्रदेश में एक ओर जहां कमर्शियल गैस की किल्लत चल रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध भंडारण के मामले भी सामने आने लगे हैं। मंगलवार रात छतरपुर के विश्वनाथ कॉलोनी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर छापा मारकर गैस सिलेंडरों का अवैध भंडार पकड़ा है।

स्थानीय स्तर पर ‘अहिरवार सर’ के नाम से पहचाने जाने वाले रिटायर्ड शिक्षक के घर पर हुई इस कार्रवाई में एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली पुलिस बल शामिल था। प्रशासन को सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडर जमा किए गए हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते थे।

अधिकारियों ने घर की तलाशी के दौरान कुल 25 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 3 भरे हुए और 22 खाली सिलेंडर मिले।

काला बाजारी का शक: प्रशासन जांच कर रहा है कि एक रिटायर्ड शिक्षक ने इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए थे। क्या इन सिलेंडरों का इस्तेमाल काला बाजारी के लिए किया जाना था? इतनी बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडर उन्हें किस एजेंसी से सप्लाई किए गए? क्या इन सिलेंडरों से रिफिलिंग (पलटी) का खेल चल रहा था?

04:23 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरदा के एजेंसी संचालक बोले- यहां गैस की कमी नहीं

हरदा में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। एक गैस एजेंसी के संचालक मनन सिंह ने बताया कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता 25 दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं और बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एजेंसी के पास करीब तीन दिन का स्टॉक मौजूद है।

04:02 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा में घरेलू गैस उपलब्ध, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद

छिंदवाड़ा में फिलहाल सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन नई बुकिंग अब 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। इसके बाद सिलेंडर की डिलीवरी में करीब 5 दिन लगेंगे, यानी उपभोक्ताओं को कुल 30 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा।

वहीं एजेंसी संचालकों के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो गई है। जो सिलेंडर पहले से स्टॉक में हैं, उन्हें सरकारी उपयोग के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल होटल, ढाबों और शादियों के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं।

03:42 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में कैटरर्स ने कहा- बुकिंग कराने पर नहीं मिल रहे सिलेंडर

ग्वालियर में कैटरर्स दिनेश चौरसिया के मुताबिक, कल एक शादी है। काफी प्रॉब्लम आ रही है। 10 छोटे, 6 बड़े सिलेंडर बुक किए थे, अब एजेंसी वाले कह रहे हैं कि अभी स्टॉक नहीं है। मैंने अभी इधर-उधर से इंतजाम किया है।

03:24 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भोपाल के कैटरर्स रामबाबू शर्मा बोले- एक शादी का ही स्टॉक बचा

भोपाल के कैटरर्स रामबाबू शर्मा ने बताया- यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है। गैस सिलेंडर अनिवार्य वस्तुओं की श्रेणी में है। सबसे ज्यादा शादियां प्रभावित होंगी। यदि 500 लोगों की शादी पार्टी हो तो 10 कमर्शियल सिलेंडर लगते हैं। एक शादी के लिए तो स्टॉक है, लेकिन अगली चार बुकिंग में खाना कैसे बनेगा? इसकी टेंशन है। राजधानी में एक हजार कैटरर्स हैं। इन सबके सामने यही संकट है।

03:16 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बुकिंग करते समय बिलर टेंपरेरी डाउन का मैसेज

घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग करते समय बिलर टेंपरेरी डाउन का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। इस कारण कई उपभोक्ता सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

02:57 AM11 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीहोर में चाय पीना हुआ महंगा, 5 की कट चाय अब 7 रुपए में मिल रही

सीहोर में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर साफ नजर आ रहा है। छोटे होटल, गुमटियों और दुकानों पर अब 5 रुपए में मिलने वाली कट चाय 7 रुपए में मिलने लगी है। दुकानदारों का कहना है- गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण हमें भी चाय के रेट बढ़ाने पड़े।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

महाकाल मंदिर क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालक कोयले से बनाएंगे खाना

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते उज्जैन में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा असर महाकाल मंदिर क्षेत्र में संचालित 350 से अधिक रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर पड़ रहा है। इनके पास दो दिन की गैस बची है। ऐसे में संचालकों ने कोयला व लकड़ी पर खाना बनाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||