- Hindi News
- National
- Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | PM Modi Om Biral Rahul Gandhi BJP Congress TMC
- कॉपी लिंक
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कई आरोप लगाए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जब भी बोलने को होते हैं हमे रोका-टोका जाता है। उन्होंने कहा कि यह चर्चा लोकतंत्र और स्पीकर की भूमिका पर है। कई मौकों पर मेरा नाम लिया गया। हर समय हमें बोलने से रोका गया।
राहुल ने कहा कि आखिरी बार बोलते हुए मैंने प्रधानमंत्री की ओर से कॉम्प्रोमाइज का मुद्दा उठाया था। सदन देश का प्रतिनिधित्व करता है। पहली बार विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया। पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।
राहुल के इतना बोलने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- नेवर…नेवर। पीएम मोदी का भारत कभी कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं होगा। इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है। स्पीकर ने कई बार चेयर घेरी गई, कागज फेंके गए, लेकिन वह मुस्कराते रहे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना अफसोसजनक, क्योंकि स्पीकर किसी एक दल के नहीं है, वे सभी के हैं। स्पीकर को नियमों के उल्लघंन पर रोकने और टोकने का अधिकार है।
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने चेयर को घेरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार से चर्चा जारी
स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को करीब 7 घंटे बहस हो चुकी है। विपक्षी सांसद ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 50 से अधिक सांसदों के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने के बाद पीठासीन अधिकारी ने इसे सदन में पेश करने और चर्चा की मंजूरी दी थी।
बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। विपक्ष ने कहा कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।
वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ओम बिरला पर लगे आरोप झूठे हैं। वे निष्पक्षता से सदन की कार्यवाही चलाते हैं। 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष केवल 2 बार बोले। जब सेशन चलता है, तो विदेश चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात बोल के सदन से भाग जाते हैं। किसी और की बात नहीं सुनते हैं। फिर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता है।
संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह ने कहा,सदन में आंदोलनकारी और एक्टिविस्ट को भी नियम मानने होंगे
अमित शाह ने कहा, शिष्टाचार यह है कि लोकसभा नियमों के अनुसार चले। अब कोई खड़ा होकर कुछ भी बोलेगा, तो स्पीकर को उसे बैठाना पड़ेगा। मैं स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर आज बोल रहा हूं, तो माओवाद पर लेक्चर नहीं दे सकता। बोलूंगा तो स्पीकर मुझे भी बैठा देंगे। हमारे लोकसभा के नियमों में स्पीकर को कई अधिकार हैं। कोई भी सदस्य भाषण करता है तो स्पीकर को संबोधित करता है। उनके माध्यम से पक्ष विपक्ष को और विपक्ष पक्ष को कुछ कह सकता है। वेल में आकार कागज फाड़कर स्पीकर की चेयर पर फेंकेंगे तो सदन कैसे चलाएंगे। किसी भी आंदोलनकारी और एक्टिविस्ट को सदन में यहां के नियमों के अनुसार ही चलना होगा। कितने भी जरूरी मुद्दे हों, आप खड़े होकर विरोध करते रहेंगे। पीएम के चेयर तक महिला सांसद जमा होकर आ जाएंगे। ये किसी भी तरह से सही नहीं है। इसलिए 375 के प्रावधान की शक्तियां इस्तेमाल कीं।
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा, मैं राजनीतिक आरोपों का कसकर जवाब दूंगा
अमित शाह ने कहा, हमारे लोकतंत्र में कई बार बदलाव हुए। बहुत कम समय हम सत्ता में रहे। ज्यादा विपक्ष में ही रहे। लेकिन भाजपा के विपक्ष में रहते कभी भी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया। स्पीकर की निष्ठा पर कभी शक नहीं करनी चाहिए, ये भाजपा की मजबूत सोच है। मैं राजनीतिक आरोप नहीं लगाऊंगा, लेकिन राजनीतिक आरोपों का जवाब कसकर दूंगा। स्पीकर की कार्यवाही में सुप्रीम कोर्ट भी दखल नहीं दे सकता। अध्यक्ष का पहला कर्तव्य है व्यवस्था और शिष्टाचार बनाए रखना।
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह ने कहा- ये सदन कोई मेला नहीं, इसके नियमों के अनुसार चलना होता है
अमित शाह ने कहा कि सदन आपसी विश्वास से चलता है। पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए स्पीकर मध्यस्थता करवाते हैं। ये सदन कोई मेला नहीं है। इसके नियमों के अनुसार चलना पड़ता है। जब आप सदन के नियमों को नजरअंदाज करोगे, तो स्पीकर का दायित्व है कि इसे रोके और टोके। ये अधिकार ये नियम हमने नहीं बनाए। ये नेहरू के समय में बने हैं। अधिकारों के संरक्षण के लिए हम सहमत हैं लेकिन नियमों का क्या। सबको नियमों के अनुसार बोलना पड़ेगा, चाहे वह कोई भी हो। मतभेद तो सभी सदस्यों के हो सकते हैं, लेकिन स्पीकर के फैसलों पर शक नहीं कर सकते। कभी हमें अनुकूल नहीं लगेगा, कभी विपक्ष को अनुकूल नहीं लगेगा। लेकिन स्पीकर की निष्ठा पर सवाल उठाना घोर निंदनीय है। जिसको मध्यस्थता करनी है, उसकी निष्ठा पर आप सवाल करते हो। ये बहुत अफसोस की बात है।
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह ने कहा- चर्चा के लिए 10 घंटे तय हुए थे, 13 घंटे चर्चा चली
अमित शाह ने कहा, चर्चा के लिए 10 घंटे तय हुए थे। फिर भी 13 घंटे चर्चा चली। 42 सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। मैं पूरे सदन को बताना चाहता हूं कि स्पीकर की जब नियुक्ति हुई, तब दोनों दलों के नेता ने एक साथ उन्हें आसन पर बैठाया था। इसका मतलब है कि स्पीकर के उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए पक्ष और विपक्ष को उनका समर्थन करना है। इस दौरान विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे।
अमित शाह ने कहा- आज विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवाल खड़ा किया है। लोकसभा भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत है। पूरी दुनिया इस लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को स्वीकार करती है। आमतौर पर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आता है। चैंबर में बात हो सकती है। दिक्कतें दूर की जाती हैं, लेकिन यहां चैंबर में जाकर उनकी सुरक्षा को खतरा पहुंचाते हैं।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गृहमंत्री शाह की स्पीच शुरू, कहा- स्पीकर दल के नहीं सदन के होते हैं
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- आज इस महान सदन में लोकसभा स्पीकर के सामने जो अविश्वास प्रस्ताव आया है, इस पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए खड़ा हूं। ये कोई सामान्य घटना नहीं है। करीब 4 दशक बाद स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। संसदीय राजनीति और इस सदन, दोनों के लिए यह अफसोस की बात है। स्पीकर किसी दल के नहीं होते। सदन के होते हैं। सदन के सभी सदस्यों के अधिकारों के संरक्षक होते हैं।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेजस्वी सूर्या बोले- ये अहंकार और अनुशासन के बीच की लड़ाई
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा- ये अहंकार और अनुशासन के बीच की लड़ाई है। सदियों से इस देश में राजा को धर्म से नीचे माना गया है। हालांकि, ब्रिटिश राज में कहा जाता है कि राजा कभी गलत नहीं हो सकता। कांग्रेस की भी यही मानसिकता है। उन्हें लगता है कि गांधी कभी गलत नहीं हो सकते।
10:24 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंचे, लोकसभा में जवाब दे सकते हैं
गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं। वे लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव के विरोध में जवाब दे सकते हैं।
10:10 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सांसद टेनेटी बोले- विपक्ष ने स्पीकर पर ही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला किया
टीडीपी सांसद कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने लोकसभा में कहा है कि संसद को बहस और अनुशासन के साथ चलना चाहिए, न कि व्यवधान और तमाशे के जरिए। विपक्ष ने सदन में केवल स्पीकर पर ही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला किया है। संसदीय लोकतंत्र की ताकत इस बात में है कि चुने हुए प्रतिनिधि स्थापित प्रक्रियाओं के तहत व्यवस्थित बहस करें, सरकार से सवाल पूछें और उस संस्था की गरिमा बनाए रखें जो जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है। स्पीकर किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिद्वंद्वी नहीं होते। स्पीकर राजनीतिक व्यवस्था के संरक्षक होते हैं।
09:23 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सिब्बल बोले- सरकार ने दूर की सोच नहीं दिखाई
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा- अगर अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही, तो बहुत दिक्कत होगी। इसका असर कई सेक्टर पर पड़ेगा, इसलिए केंद्र सरकार ने सही काम किया है कि पहले कंज्यूमर्स (घरेलू) को गैस मिले और फिर इंडस्ट्रीज को। सरकार को दूर की सोच दिखानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
09:04 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
CPIM सांसद बोले- कमर्शियल LPG सिलेंडर नहीं मिल रहा है
CPIM सांसद अमरा राम ने कहा कि कमर्शियल LPG सिलेंडर नहीं मिल रहा है। LPG पर 60 रुपए और घरेलू सिलेंडर पर 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। यह देश पिछली सरकारों की तरह अच्छे से काम नहीं कर रहा है।
09:00 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर बोले- राहुल को लगता है पीएम पद उनके लिए है
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये कौन लोग हैं जो राम को काल्पिनक बताते हैं। टी-20 वर्ल्प कप जीतने पर भारतीय टीम के लिए मेज तक नहीं बजा सके हैं। राहुल को लगता है कि पीएम का पद तो उनके लिए ही है।
08:56 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर ने कहा- देश माओवादतंत्र से नहीं लोकतंत्र से चलत
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश माओवादतंत्र से नहीं लोकतंत्र से चलता है। हमारे सदस्य को संसद के बाहर गद्दार कहा गया था। हम तो आफगानिस्तान से अपने लोगों को वापस लाए। इन लोगों ने सिखों के गले कटवाए। सरेंडर आप लोगों ने किया था चीन को 38 हजार स्क्वयार मीटर जमीन देकर। हमने तो अपने सेना को खुली छूट दी।
08:43 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर ने कहा- राहुल टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ जाकर खड़े हो गए थे। वोटी-वोटी नोचने वाला बयान इनके नेता ने दिया। राहुल गांधी प्रस्ताव पर साइन नहीं करते, प्रियंका जी भी नहीं करतीं।
08:40 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर बोले- विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनकी सरकार बंद कमरे में चलती थी। लोकतंत्र का गला घोटने का काम इन्होंने किया था। नेहरू जी ने पहली संशोधन में मीडिया का गला घोंटने का काम किया। आपने लोकतंत्र का गला घोटा। 5 साल के राज्यसभा के टर्म को 6 साल का कर दिया। मीसा लगाया गया। उन्हें जेल में डाल दिया गया। 2012 में इनके मंत्री ने हाउस एडजर्न के लिए स्पीकर से कहा था। सदन आने से 2 दिन पहले आप ऑर्डिनेंस लेकर आते थे। अटल जी भी नेता प्रतिपक्ष थे। पाकिस्तान को करार जवाब नेता प्रतिपक्ष ने दिया था। विदेश में भारत का सिर ऊंचा किया था। भारत के अगर आपकी लड़ाई है तो ISI और INC में क्या फर्क रह गया है।
08:35 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर बोले- प्रिंसिपल तो ओम बिरला ही रहेंगे
अनुराग ठाकुर ने संसद में कहा कि इस स्कूल के प्रिंसिपल तो ओम बिरला ही रहेंगे, जिनको दिक्कत है वे स्कूल बदल लें। प्रिंसिपल बिगड़े छात्रों को सुधारना चाहते हैं।
08:34 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर बोले- ये सदन रूलबुक से चलेगा
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये सदन रूलबुक से चलेगा, किसी की टूलकिट से नहीं।
08:06 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेणुगोपाल बोले- सरकार ने देश को हाईजैक किया
वेणुगोपाल बोले- सरकार ने देश को हाईजैक किया है। ये देश की संस्थाओं का गलत यूज कर रहे हैं। ईडी, सीबीआई और दूसरी जांच एजेंसियों का गलत यूज कर रहे हैं। ये स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव नहीं है। ये देश और सदन की डिग्निटी बचाने का प्रस्ताव है।
08:02 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिजिजू बोले- स्पीकर चैंबर में विपक्ष सांसद घुसे थे, CCTV जारी करेंगे
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि 11 फरवरी को विपक्ष के सांसद जिनमें प्रियंका-वेणुगोपाल भी शामिल थे, स्पीकर के चैंबर में घुसे थे। अब तक हमने इसका सीसीटीवी जारी नहीं किया है। लेकिन वेणुगोपाल जी झूठ बोलेंगे तो सीसीटीवी जारी होगा। यह मोशन स्पीकर के खिलाफ नहीं, पार्लियामेंट के खिलाफ है।
07:47 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेणुगोपाल ने पूछा- हमारे पीएम कहां है, वे सदन में क्यों नहीं हैं
वेणुगोपाल ने कहा- देश के पीएम सदन में क्यों नहीं है। वे स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए क्यों नहीं आए हैं। हमारे पीएम नेहरू हमेशा सदन में मौजूद रहते थे। आज पीएम मोदी कहां है।
07:45 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेणुगोपाल ने कहा- सरकार ने सरेंडर क्या किया है
वेणुगोपाल बोले- LoP को एपस्टीन फाइल्स पर नहीं बोलने दिया गया, इंडिया-यूएस ट्रेड पर नहीं बोलने दिया गया। सरकार ने सरेंडर क्यों किया है। अमेरिका कहता है कि भारत रूस से 30 दिन तक पेट्रोल ले सकता है… क्या है सरेंडर करना नहीं है। भारत के पीएम उनसे आदेश क्यों ले रहे हैं।
07:41 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेणुगोपाल बोले- LoP जब खड़े होते हैं, उनका माइक बंद किया जाता है
वेणुगोपाल ने कहा- नेता विपक्ष पार्लियामेंट्री सिस्टम का हिस्सा हैं। जब वह खड़े होते हैं, जब वह बोलते हैं तो उन्हें सुना जाता है। लेकिन वह जब भी खड़े होते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है। ऐसे कैसे हो सकते है।
07:39 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
निशिकांत दुबे बोले- मुझे विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा विपक्ष निर्लज्जता की प्रतिष्ठा कर रहे हैं। ये लोग मुझे नहीं बताएं कि पार्टी मुझे कितना बोलने देती है। मुझे विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
07:37 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केसी वेणुगोपाल बोले- निशिकांत दुबे ने राहुल के विदेश दौर पर सवाल उठाए
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश दौर पर सवाल उठाए हैं। मैं बताऊं आपके पीएम ने कितने विदेश दौरे किए हैं। हम उनकी विदेश यात्राओं पर भी चर्चा को तैयार हैं। उन्हों ने पीएम बनने से पहले और बाद में भी देश के खिलाफ भाषण दिए हैं।
07:31 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
प्रसाद बोले- राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं
प्रसाद ने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है। यह संसद सर्वोच्च है। स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है। हम इसे खारिज करेंगे।
07:20 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद बोले- विपक्ष का मकसद समय बर्बाद करना
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष का मकसद सिर्फ समय बर्बाद करना है। सदन में जनहित पर कोई चर्चा नहीं होती। वे ऐसे मुद्दों पर ध्यान देते हैं जिनका कोई मतलब नहीं है।
07:15 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
प्रसाद ने कहा- विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है। पीएम के गले पड़ते हैं और कहते हैं कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।
07:13 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रविशंकर बोले- पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, शहादत पर सबूत मांगते हैं
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं। मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है।
07:04 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रविशंकर बोले- सदन में मैग्जिन भी नहीं दिखाई जा सकता है
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सदन में मैग्जिन भी नहीं दिखाई जा सकता है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है। स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव में दो ही नेताओं ने जवाब दिया तो उन्हीं का तो नाम लिया जाएगा।
07:00 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी बोले- हमें हर बार बोलने से रोका जाता है
राहुल गांधी ने कहा कि यहां कई बार डेमोक्रेटिक प्रोसेस के बारे में चर्चा हुई। कई बार मेरा नाम लिया गया है। ये हाउस देश के लोगों को दर्शाता है। यह पूरे देश को दर्शाता है। जब हम बोलते हैं हम बोलने से रोका जाता है।
06:50 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद बोले- राहुल गांधी का काम पार्लियामेंट को बाधित करना
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा- राहुल गांधी की आदत है कि वो एक प्रस्ताव पेश करेंगे और जब चर्चा का समय आएगा, उसके बाद वो भाग जाएंगे। राहुल गांधी पार्लियामेंट का समय बर्बाद करना चाहते हैं, पार्लियामेंट को बाधित करना चाहते हैं, यही उनका काम है।
06:48 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद रविशंकर ने स्पीकर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन को संबोधित किया
06:37 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बीजेपी सांसद रविशंकर बोले- स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ कहा गया
बीजेपी सांसद रविशंकर ने कहा कि स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ कहा गया। स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है। स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं।
06:20 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मनोज झा बोले- LPG को लेकर लोगों के मन में अनिश्चितता
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा- लोगों के मन में अनिश्चितता है। उस अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री को सदन में बोलना चाहिए। जब विदेश मंत्रालय बयान देता है, तो वे सवाल नहीं लेते या सफाई नहीं देते। हमने ऐसी अस्पष्टता कभी नहीं देखी।
06:18 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- गैस पर डिपेंडेंट इंडस्ट्रीज पर असर पड़ रहा
शिवसेना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अमेरिका कहता रहा कि वह ईरान के खिलाफ एक्शन लेंगे। जंग शुरू होने से दो दिन पहले हमारे प्राइम मिनिस्टर इजराइल पहुंचे। जंग सबसे पहले इजराइल की तरफ से शुरू हुई और US ने उसका साथ दिया। पार्लियामेंट सेशन के दौरान पेट्रोलियम मिनिस्टर ने जवाब दिया कि हमारे पास 72 दिनों का ऑयल रिजर्व है। हमारे पास LPG स्टॉक है, LNG की कोई कमी नहीं है। हम किसी भी सिचुएशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब कीमतें कम थीं, तो पब्लिक को कोई फायदा नहीं हुआ। ऑयल कंपनियां प्रॉफिट कमाती रहीं, लेकिन जैसे ही कीमतें बढ़ीं, सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। आज गैस पर डिपेंडेंट इंडस्ट्रीज पर असर पड़ रहा है। पुणे में श्मशान घाट बंद कर दिया गया है। आपने क्या तैयारी की थी?
06:12 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद बोले- सरकार देश को गुमराह कर रही है
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि देश में CNG संकट बहुत गंभीर है। सरकार असली स्थिति नहीं बता रही है। कई होटल और दूसरे बिजनेस बंद हो गए हैं। स्थिति बहुत गंभीर है, लेकिन सरकार कह रही है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, रेस्टोरेंट और होटल मालिक कह रहे हैं कि स्थिति गंभीर है। सरकार देश के लोगों को गुमराह कर रही है।
06:11 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा- LPG के दाम, एयरलाइन का किराया बढ़ रहा
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा- LPG के दाम बढ़ा दिए गए हैं। एयरलाइन का किराया भी बढ़ रहा है। यह केंद्र सरकार की नाकामी है। उन्हें पहले ही एक्शन लेना चाहिए था। उन्हें सब्सिडी देनी चाहिए थी ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि हम CCE ज्ञानेश कुमार के खिलाफ टीएमसी के इंपीचमेंट मोशन के खिलाफ सपोर्ट के लिए सभी से साइन करवा रहे हैं। एक-दो दिन में यह कन्फर्म हो जाएगा कि हम इसे कब सबमिट करेंगे।
06:09 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद माथेर बोलीं- हवाई किराए पर कंट्रोल होना चाहिए
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा- हम बार-बार मांग कर रहे हैं कि हवाई किराए पर कुछ कंट्रोल होना चाहिए, लेकिन ज्यादातर सेक्टर्स, खासकर गल्फ सेक्टर्स में होता यह है कि कोई कंट्रोल नहीं है और यह पूरी तरह से एयरलाइन के अधिकार पर छोड़ दिया गया है।
माथेर ने कहा कि सरकार ज्यादातर समय यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है कि यह सप्लाई डिमांड बेसिस थ्योरी है। क्या उन्हें नहीं लगा कि देश में LPG का संकट होगा? क्या उनके दिमाग में यह नहीं आया कि होटल इंडस्ट्री पर असर पड़ेगा, लेकिन BJP और सत्ताधारी सरकार चुनावी राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।
06:05 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेणुगोपाल बोले- LPG को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- गैस एजेंसियों को निर्देश भेजे गए हैं कि वे कमर्शियल कामों के लिए कोई LPG सिलेंडर सप्लाई न करें। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार भारत के लोगों से पूरी तरह झूठ बोल रही है।
06:03 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सांसद चंद्रशेखर के सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया
05:54 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वैष्णव बोले- देश में एक हजार से ज्याद फ्लाईओवर और अंडरपास बन रहे
वैष्णव मे कहा कि देशभर में एक हजार से ज्यादा फ्लाईओवर और अंडरपास बन रहे हैं। इनका काम तेजी से चल रहा है।
05:53 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वैष्णव ने कहा-AI के मामले में भारत का विश्व में 3 नंबर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि AI के मामले में भारत का विश्व में 3 नंबर है। भारत की भाषाओं को गौरव दिलाने का नाम पीएम मोदी ने किया है।
05:52 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अश्विनी वैष्णव ने कहा- 103 करोड़ भारतीयों तक इंटरनेट की पहुंच
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश के 103 करोड़ लोगों को इंटरनेट कनेक्टिवटी की सुविधा मिल रहा है। आज देश में 25 रुपए में 1 जीबी डेटा मिल रहा है। ये हमारे पड़ोसी देशों की तुलना में बहुत ही कम है।
05:51 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
संसद के द्वार पर LPG के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
05:33 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा में कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
05:30 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मनीष तिवारी बोले- तेल और एलपीजी संकट पर सदन में चर्चा जरूरी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक जाने के बाद कल घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो कच्चा तेल या पेट्रोलियम उत्पाद आज बाजार में आ रहे हैं, उनके कॉन्ट्रैक्ट कम से कम 45 से 60 दिन पहले हुए होंगे, जब कीमतें काफी कम थीं। ऐसे में एयरलाइंस का सरचार्ज लगाना और सरकार का ESMA लागू कर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं, यह कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया लगती है, जैसे घबराहट में लिया गया फैसला हो। इसी वजह से हम कह रहे हैं कि इस मुद्दे पर सदन में पूरी तरह से विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
05:07 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद ने कहा- सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा ‘पीएम मोदी ने 2022 में कहा था कि हम आयात कम करेंगे, लेकिन इसके बजाय हम दूसरे देशों पर निर्भर होते जा रहे हैं। आगे उठाए जाने वाले तत्काल कदमों पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। युद्ध का असर अब दिखने लगा है। यह सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।’
04:53 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सीपीआई सांसद ने राज्यसभा में LPG मुद्दे पर चर्चा की मांग की
CPI (M) के सांसद पी. संदोष कुमार ने राज्यसभा में पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच देश भर में LPG सिलेंडरों की कमी पर चर्चा करने के लिए कार्यसूची स्थगित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
04:50 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सीपीआई (M) सांसद बोले- सरकार LPG मामले को मैनेज नहीं कर रही
CPI(M) के राज्यसभा सांसद डॉ. वी. शिवदासन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा- बहुत सारे होटल बंद हो गए हैं और बहुत सारे परिवार कमी की वजह से परेशान हैं। केंद्र सरकार इस मुद्दे को ठीक से मैनेज करने के लिए तैयार नहीं है। हम इस मुद्दे को पार्लियामेंट में उठाएंगे और हमारी पार्टी पार्लियामेंट के बाहर भी इस मुद्दे को उठाएगी और कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में कैंपेन चलाएगी।
04:40 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद बोले- सरकार खतरों का अंदाजा लगाने में नाकाम
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा होने वाले संभावित खतरों का अंदाजा लगाने में नाकाम रही है।
04:28 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद बोले- पीए मोदी युद्ध रुकवाएं
सपा सांसद राम गोपाल यादव बजट सत्र के दूसरे सेशन में शामिल होने लिए संसद पहुंच। उन्होंने कहा- सभी चीजों के दाम बढ़ेंगे, महंगाई अपने पीक पर है और सरकार महंगाई को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी को इस युद्ध को रोकने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित हो रही है। हालात बहुत खराब हैं। लोग अब सरकार की किसी भी बात पर भरोसा नहीं करते हैं।
04:11 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिजिजू के बयान पर प्रियंका मुस्कुराईं:विपक्ष के हंगामे पर शाह भड़के; संसद के मोमेंट्स
बजट सत्र के दूसरे सेशन का आज दूसरा दिन रहा। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाराज दिखे। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर प्रियंका गांधी समेत पूरा विपक्ष और सत्ता पक्ष जोरों से हंस दिया। पूरी खबर पढ़ें…
03:59 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
10 मार्च: संसद में के सवाल-जवाब
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में बताया कि सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 43 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। इसी सत्र के लिए देशभर में 11,682 एमबीबीएस सीटों और 8,967 पोस्टग्रेजुएट (पीजी) सीटों को मंजूरी दी गई है। अब देश में 1.23 लाख एमबीबीएस सीटें और 67 हजार पीजी मेडिकल सीटें है।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि देश में अंग प्रत्यारोपण करने वाले 804 अस्पतालों में से 217 ने 2025 में नेशनल रजिस्ट्री पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं किया। 3 मार्च 2026 तक प्रमुख अंगों के लिए प्रतीक्षा सूची 89,839 मरीजों की है।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि दिल्ली में 2023 से ड्रग तस्करों की 29 संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए।
दिल्ली में 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2026 के बीच 9,460 मोबाइल झपटमारी की घटनाएं दर्ज हुईं। औसतन हर दो घंटे में एक घटना हुई।
देश में अनुसूचित जातियों के खिलाफ 57,789 अत्याचार और अपराध के केस दर्ज हुए। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बताया कि 2022 में 57,582 और 2021 में 50,900 मामले थे।
03:59 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा के स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया को जानिए…
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 94(c) लोकसभा को यह अधिकार देता है कि अगर सदन का बहुमत चाहे तो प्रस्ताव पास करके स्पीकर को पद से हटा सकता है।
अनुच्छेद 94 (सी) के तहत लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए कम से कम 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना जरूरी होता है।
नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिया जाता है। इसके बाद सदन में इस पर चर्चा और मतदान होता है, जिसके लिए साधारण बहुमत की जरूरत होती है।
प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के दौरान स्पीकर सदन में लोकसभा सदस्य के तौर पर मौजूद रह सकते हैं, लेकिन खुद कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करते।
उनकी जगह डिप्टी स्पीकर या अन्य सदस्य मौजूद सदन चलाते हैं।
03:58 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
स्पीकर बिरला को हटाने का प्रस्ताव पास होना मुश्किल
नियमों के अनुसार स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में साधारण बहुमत से पारित होता है। मौजूदा लोकसभा में एनडीए के पास करीब 290 से अधिक सांसदों का समर्थन है, इसलिए प्रस्ताव पारित होना कठिन है। चर्चा के दौरान स्पीकर स्वयं सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें अपना पक्ष रखने और मतदान करने का अधिकार होगा।
03:58 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सदन के दूसरे फेज के पिछले 2 दिन की कार्यवाही…
10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में
विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



