खाड़ी संकट और आत्मनिर्भर भारत की हुंकार
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध ने ऊर्जा और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता के महत्व को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है. उन्होंने कहा, “पेट्रोल और डीजल पर विदेशी निर्भरता कम करने के लिए हम इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और रेलवे के शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन पर तेजी से काम कर रहे हैं. केरल में सोलर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.” पीएम ने विश्वास दिलाया कि भारत अब संकट में अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ता चाहे वह इराक से नर्सों को बचाना हो या यमन से फादर टॉम को सुरक्षित लाना.
अफवाहों से सावधान रहे देश
राजनीतिक मोर्चे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जब देश और दुनिया युद्ध जैसे गंभीर संकट से जूझ रही है तब कांग्रेस और लेफ्ट का इकोसिस्टम देश में भय और भ्रम का माहौल पैदा करने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है. पीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे इन राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई जा रही किसी भी तरह की अफवाह से सतर्क और सावधान रहें. उन्होंने कांग्रेस के बयानों को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार देते हुए कहा कि बीजेपी देश को विकसित बनाने के मिशन पर अडिग है.
सवाल-जवाब
पीएम मोदी ने खाड़ी संकट को लेकर भारतीयों को क्या आश्वासन दिया?
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार के रहते किसी भी भारतीय को विदेश में असुरक्षित नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है.
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ऊर्जा क्षेत्र में भारत की क्या रणनीति है?
पीएम ने बताया कि विदेशी ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत इलेक्ट्रिक बसों, निजी ई-वाहनों और रेलवे के पूर्ण विद्युतीकरण पर बल दे रहा है, साथ ही सोलर पावर प्रोजेक्ट्स का विस्तार किया जा रहा है.
पीएम ने विपक्ष (कांग्रेस और लेफ्ट) पर क्या आरोप लगाए?
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम युद्ध जैसे संकट के समय में भी देश के भीतर पैनिक (डर) पैदा करने और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं.
खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों के लिए पीएम ने क्या कहा?
कोच्चि में पीएम मोदी ने कहा कि खाड़ी देश वहां काम कर रहे भारतीयों का बहुत अच्छा ख्याल रख रहे हैं और इसके लिए उन्होंने उन देशों की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



