साल 1972 में मीना कुमारी और राजकुमार की फिल्म ‘पाकिजा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ये फिल्म 4 फरवरी 1972 में रिलीज हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. चलते चलते, चलो दिलदार चलो, ठाड़े रहियो गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन एक गाने में मेकर्स ने बड़ी गलती की थी. लोगों संग धोखा किया गया. लेकिन थिएटर में बैठे लोग भी इस गलती और उनके साथ हुए छल को पकड़ नहीं पाए थे. दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म के गाने ‘चलो दिलदार चलो’ की. इस गाने की शूटिंग के वक्त मीना कुमारी कुमारी बहुत बीमार थीं. इसके चलते मेकर्स ने गाने में उनकी जगह अमिताभ की हीरोइन पद्मा खन्ना को इस गाने में लिया गया. हालांकि गाना और राजकुमार का रोमांस देखकर कोई नहीं कह पाया कि इसमें मीना कुमारी नहीं हैं. गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. इस फिल्म में मीना कुमारी की खूबसूरती देख राजकुमार अपने डायलॉग भूल गए थे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



