होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. धनबाद से चंडीगढ़, शकूरबस्ती और दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें 27 से 31 मार्च 2026 तक विभिन्न दिनों में चलेंगी. इससे झारखंड, बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी.
कोडरमा के रास्ते चंडीगढ़ और शकूरबस्ती तक चलने वाली ट्रेन
धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल का परिचालन 10 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को धनबाद से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल का परिचालन 12 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक किया जाएगा.जो प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चंडीगढ़ से धनबाद के लिए चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल का परिचालन 13 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को धनबाद से शकूरबस्ती के लिए चलेगी. जबकि गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल का परिचालन 14 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा और यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को शकूरबस्ती से धनबाद के लिए रवाना होगी.
झारखंड, बिहार और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत
इसके अलावा गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल का परिचालन 14 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को धनबाद से दिल्ली के लिए चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल का परिचालन 15 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक किया जाएगा और यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को दिल्ली से धनबाद के लिए प्रस्थान करेगी. पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और टिकट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तार से खासकर झारखंड, बिहार और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



