बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर राजकुमार राव आज अपनी कड़ी मेहनत और बेमिसाल अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं, हालांकि उनकी इस सुनहरी सफलता के पीछे एक कहानी भी छिपी है. अपनी मां कमलेश यादव के निधन के 10 साल पूरे होने पर राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे अपनी शुरुआती फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी मां को खोया था, लेकिन उनके दिए संस्कार आज भी उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं.
(दिवंगत कमलेश यादव की तस्वीर की क्वालिटी को AI की मदद से बेहतर बनाया गया है.)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव आज अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस सफलता की कहानी में कई दर्द भरे पल भी छिपे हैं. बताया जाता है कि अभिनेता अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसी दौरान उनकी मां कमलेश यादव का निधन हो गया था. अब उनकी मां को इस दुनिया से गए हुए 10 साल पूरे हो गए हैं.
हर रोज खलती है मां की कमी
बुधवार को अभिनेता ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. राजकुमार ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, ‘आज आपको गए हुए 10 साल हो गए मां, पर आपकी कमी हर रोज खलती है. आपके दिए हुए सिद्धांत जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा और हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको बहुत गर्व महसूस करवा सकूं क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं. सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए धन्यवाद. मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



