अगर आप मऊ में किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए मऊ का कल्प वाटिका रोज गार्डन सबसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट साबित हो सकता है, क्योंकि यहां का दृश्य ऐसा है कि लोगों के मन को मोह लेता है. यहां आप अपने साथ अपने पूरे परिवार को लेकर घूम सकते हैं जहां अच्छे-अच्छे दृश्य देखने को मिलेंगे. आईए जानते हैं क्या है इस पूरे रोज गार्डन की खासियत.
यदि आप उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में घूमने का प्लान बना रहे हैं और अपने परिवार के साथ फुल इंजॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए मऊ के बलिया मोड़ से 500 मीटर आगे स्थित कल्प वाटिका में फुल इंजॉय कर सकते हैं. हालांकि, इस कल्प वाटिका को रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां कई प्रकार के गुलाब के पौधे लगाए गई हैं और फूलों की नर्सरी यही तैयार की जाती है साथ यहां घूमने के लिए पर्याप्त दृश्य बनाए गए हैं जो लोगों के मन को मोह लेते हैं.
मऊ में यदि छोटे बच्चों के साथ घूमना चाहते हैं तो कल्प वाटिका रोज गार्डन में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य प्रकार के खेलकूद के दृश्य बनाए गए हैं. यहां बच्चे खेलकूद कर अच्छे से मनोरंजन कर सकते हैं और उन्हें बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. इस कल्प वाटिका गेट से अंदर होते ही बच्चे खेलने कूदने के लिए दौड़ पड़ते हैं क्योंकि गेट से ही बच्चों के खेलने कूदने की व्यवस्थाएं की गई है और यही ओपन जिम भी बनाई गई है जहां छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी खूब मस्तियां करते हैं.
इस कल्प वाटिका को रोजगार्डन भी कहा जाता है जहां एक प्रकार के गुलाब के फूल लगाए गए हैं.यह गुलाब के फूल दिखाने में सुंदर तो लगता ही है इसकी महक से पूरा वातावरण सुंदर बना रहता है जिसके वजह से यहां लोग बैठना पसंद करते हैं. दृश्य ऐसा की देखने के बाद लोग देखते ही रह जाते हैं. यहां गुलाब सिर्फ लाल ही नहीं अनेक अनेक कलर के मिलते हैं जहां सेल्फी खींचने वालों की ओर लगी रहती है अगर देखा जाए तो यह रोज गार्डन किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मऊ का यह सबसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट माना जाता है क्योंकि यहां के दृश्य काफी बेहतर लगते हैं रास्तों के दोनों तरफ से बड़े-बड़े पेड़ और अच्छे-अच्छे फूल कई प्रकार के वादीयो को दर्शाते हैं. इस गेट से अंदर होते ही सुनहरा दृश्य देखने को मिलता है और दृश्य ऐसा के लोग दृश्य क्यों देखते-देखते आगे बढ़ते चले जाते हैं. यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और खेलने कूदने के लिए भी पर्याप्त जगह है यहां कपल के साथ पूरे परिवार के लोगों को आसानी से लेकर घूमने फिरने के लिए सुरक्षित जगह है इस वजह से यहां लोग घूमने पहुंचते रहते हैं.
अगर बात करें इस कल्प वाटिका रोज गार्डन की घूमने की समय की तो यहां सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का आसानी से घूम फिर सकते हैं हालांकि यह रोज गार्डन पूरी तरह से निशुल्क है यहां इस पार्क में घूमने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है. लेकिन सुरक्षा की दृष्टि और साफ सफाई की दृष्टि से बाहर से कोई सामान अंदर लेकर नहीं जा सकते हैं क्योंकि साफ सफाई की दृष्टि से बाहर के समान को लेकर अंदर जाना माना है. लेकिन आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां फुल इंजॉय कर सकते हैं यहां पेड़ पौधों के साथ-साथ अलग-अलग दृश्य बनाए गए हैं जो लोगों के मन को मोह लेते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



