Image Slider

होमखेलक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में बवाल! जय शाह और सूर्या पर भड़के कीर्ति आजाद

Last Updated:

Kirti Azad lashes out Jay Shah and Suryakumar: पूर्व क्रिकेटर और टीमएमसी के मौजूदा सासंद कीर्ति आजाद ने आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चीफ जय शाह पर तंज कसा है. कीर्ति आजाद 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं.

Zoom

कीर्ति आजाद ने टीम इंडिया के लिए किया विवादित पोस्ट

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है, लेकिन इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और टीमएमसी के मौजूदा सासंद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा विवादित पोस्ट शेयर किया है, जिससे बवाल मच सकता है. कीर्ति आगाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर निशाना साधा है.

कीर्ति आजाद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ” शर्म करो इंडिया टीम इंडिया, जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं लेकर जा रहे हैं?”

जय शाह और सूर्या पर आजाद ने साधा निशाना

अपने पोस्ट में कीर्ति आजाद ने आगे लिखा, “यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं. सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए. संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए. संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है. किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||