Image Slider

होमताजा खबरदेश‘हर भारतीय को सुरक्षित देश लाएंगे’ ईरान-इजरायल जंग पर राज्यसभा में बोले जयशंकर

Last Updated:

Jaishankar on Iran Israel War: संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत खूब हंगामेदार रही है. यहां विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा को पश्चिम एशिया के हालात और वहां भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से अव…और पढ़ें

'हर भारतीय को सुरक्षित देश लाएंगे' ईरान-इजरायल जंग पर राज्यसभा में बोले जयशंकरZoom

संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत खूब हंगामेदार रही है. यहां विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा को पश्चिम एशिया के हालात और वहां भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से अवगत कराया. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताते हुए खूब नारेबाजी की. जयशंकर इसके बाद 12 बजे लोकसभा को भी ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग पर संबोधित करेंगे.

उधर लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष की तरफ से लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा होने वाली है. विपक्षी दलों का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान ‘साफ-साफ पक्षपातपूर्ण रवैया’ अपनाया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने का बेहद कम अवसर दिया.

अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता से खुद को अलग कर लिया था. लोकसभा सचिवालय के अनुसार, वह इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही दोबारा सदन की कार्यवाही संभालेंगे.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के परिणाम भी संसद की कार्यवाही को प्रभावित कर सकते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक इस प्रक्रिया के दौरान करीब 60 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिसे लेकर विपक्ष सवाल उठा सकता है.

संसद लाइव: ‘विपक्ष का इंटरेस्ट न देश में, न डिबेट में है…’ जयशंकर के संबोधन के दौरान हंगामे पर जेपी नड्डा का हमला

Parliament Budget Session Live Updates: मिडिल ईस्ट के हालात पर विदेश मंत्री जयशंकर जब राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे, तब विपक्ष नेताओं ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया. इसे लेकर जेपी नड्डा ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष का व्यवहार बहुत गैरजिम्मेदाराना है. इनका इंटरेस्ट ना देश में है ना डिबेट में हैं. इनका इंटरेस्ट अनारकी पैदा करने में है. केवल हुड़दंग मचाने में है.’

Parliament Budget Session Live Updates: ‘हर भारतीय सुरक्षित वापस लाएंगे…’ ईरान-इजरायल जंग पर बोले जयशंकर

संसद लाइव: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘सरकार मध्य पूर्व के घटनाक्रम का लगातार आकलन कर रही है. जनवरी में ही हमने एडवायजरी जारी की थी. ईरान छोड़ने के लिए हमने समय रहते जानकारी दी थी. हमारा दूतावास भारतीयों के संपर्क में है. ईरान में मौजूद छात्रों को दूतावास मदद कर रहा है. आर्मेनिया के रास्ते भारतीयों को निकाला गया. जो लोग क्षेत्र में फंसे हुए है उनके लिए सरकार हर कोशिश कर रही है. पीएम मोदी ने खुद खाड़ी देशों के नेताओं से बात की. ईरान के नेतृत्व के साथ संपर्क मौजूदा वक्त में मुश्किल है, मैने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है.’

संसद लाइव: ‘पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी की करीबी नजर’ राज्यसभा में बोले जयशंकर

Parliament Budget Session Live Updates: राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और हंगामे के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘हमारी सरकार ने 20 फरवरी को एक बयान जारी कर गहरी चिंता जताई थी और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की थी. हमारा मानना ​​है कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.’

जयशंकर ने इसके साथ ही कहा, ‘प्रधानमंत्री लगातार नए डेवलपमेंट पर करीब से नज़र रख रहे हैं, और संबंधित मंत्रालय असरदार जवाब देने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं.’

संसद लाइव: ईरान-इजरायल युद्ध पर जयशंकर ने राज्यसभा में रखी बात, विपक्ष का हंगामा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा को पश्चिम एशिया के हालात और वहां भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से अवगत किया. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई.

संसद ला: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित, 12 बजे ईरान युद्ध पर बात रखेंगे जयशंकर

लोकसभा में दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज 12 बजे पश्चिम एशिया के हालात और इसे लेकर भारत के पक्ष पर लोकसभा में अपना वक्तव्य देंगे. इसे लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘मैं यह सुनने के लिए उत्सुक हूं कि वे क्या कहेंगे.’

Om Birla No Confidence Motion Live Updates: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में कितना दम? समझें विपक्ष का नंबर गेम

Parliament Budget Session Live Updates: क्या विपक्ष ओम बिरला के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव को पास करवा सकता है? लोकसभा स्पीकर को हटाने का नियम क्या है और लोकसभा में विपक्ष का संख्या बल कितना है? जानने के लिए पढ़ें यह खबर…

Parliament Budget Session Live Updates: सरकार क्या कर रही? खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर अखिलेश यादव का सवाल

संसद लाइव:  संसद के बजट सत्र के इस दूसरे चरण को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘अभी फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी जिसके बाद तय होगा कि आगे कैसे बढ़ें. हमारी विदेश नीति को भाजपा सरकार ने गिरवी रख दिया है. महंगाई बढ़ती जा रही है. हमारे जो लोग विदेश में फंसे हुए हैं उनके लिए भारत सरकार क्या कर रही है?…’

Om Birla No Confidence Motion Live Update: संसद पहुंचे ओम बिरला, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तक लोकसभा में नहीं बैठेंगे

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद पहुंच गए हैं. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा की कार्रवाई के दौरान वह अपने दफ्तर में ही रहेंगे. आज 12.15 बजे संसद में ओम बिरला से संबंधित प्रस्ताव को पेश किया जाएगा, जबकि 12 बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया के हालात और इसे लेकर भारत के पक्ष पर लोकसभा में अपना वक्तव्य देंगे.

संसद लाइव: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष ने कसी कमर, खरगे के दफ्तर में बैठक

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष आज अपनी रणनीति तय करेगा. इसके लिए सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में विपक्षी दलों की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में लोकसभा में प्रस्ताव को लेकर आगे की रणनीति और सदन में सरकार को घेरने की योजना पर चर्चा की जाएगी. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन के बाद विपक्षी दल इसे इंडिया गठबंधन की एकजुटता के रूप में पेश करने की कोशिश करेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||