Image Slider

Last Updated:

फेमस सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और दुनिया भर में बढ़ती अशांति पर गहरा दुख जताया है. सोमवार को एक भावुक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इसे चंद लोगों के अहंकार की लड़ाई करार दिया, जिसमें निर्दोष जनता और सैनिक पिस रहे हैं. सुनील लहरी ने मानवता की रक्षा के लिए विश्व शांति और ‘जियो और जीने दो’ की पुरजोर अपील करते हुए विवादों को बातचीत से सुलझाने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सुुनील लहरी का वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी ने दुनियाभर में बढ़ती अशांति और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर गहरी चिंता जताई है. सोमवार को एक भावुक वीडियो संदेश साझा करते हुए एक्टर ने मानवता की रक्षा और विश्व शांति की पुरजोर अपील की. उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित संसार छोड़ना चाहिए. सुनील लहरी का यह शांति संदेश अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने लोगों से बातचीत के जरिए चल रहे विवाद को सुलझाने की सलाह दी. वीडियो की शुरुआत में सुनील ने बताया कि वे हाल ही में अपने घर भोपाल गए थे, जहां पर उन्होंने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया. उन्होंने कहा कि भोपाल में बहुत अच्छा समय बीता, परिवार के साथ बिताए गए पल दिल में समाए हुए हैं. अब मुंबई लौट आया हूं और वही पुराना रूटीन शुरू हो जाएगा.
View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||