‘द 50’ से कमबैक पर सिद्धार्थ भारद्वाज बोले- यूएस में टैक्सी चलाकर किया गुजारा
Image Slider
Last Updated:
सिद्धार्थ भारद्वाज ने रियलिटी शो ‘द 50’ से धमाकेदार कमबैक किया. शो में अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए मशहूर सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि मनोरंजन जगत से दूर रहने के दौरान उन्होंने अमेरिका में काफी संघर्ष किया और गुजारे के लिए टैक्सी तक चलाई. सिद्धार्थ का कहना है कि वह कई सालों बाद भारत अपनी ऑडियंस से दोबारा जुड़ने के लिए लौटे हैं. उनके मुताबिक, असली गेम कैमरे के पीछे नहीं बल्कि दर्शकों के सामने अपनी सच्चाई पेश करने में है.
ख़बरें फटाफट
सिद्धार्थ भारद्वाज ने रियलिटी शो ‘द 50’ से धमाकेदार कमबैक किया
नई दिल्ली. पॉपुलर एक्टर और वीजे सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मनोरंजन जगत से लंबा ब्रेक लेकर अमेरिका बसने के बाद सिद्धार्थ ने इसी शो के जरिए भारतीय स्क्रीन पर वापसी की है. सिद्धार्थ का कहना है कि वह कई सालों बाद भारत लौटे हैं और इस शो में हिस्सा लेने का उनका असली मकसद अपनी पुरानी ऑडियंस से दोबारा जुड़ना और उन्हें अपने संघर्षों की कहानी बताना है.
आईएएनएस के साथ बातचीत में सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा, ‘मुझे लगा कि शो द 50 से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता क्योंकि यह जियो का शो है और इसे वही टीम प्रोड्यूस कर रही है, जिसने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े रियलिटी शो बनाए हैं. मेरा इस टीम से एक अलग और पुराना जुड़ाव और लगाव रहा है. इसलिए यह सही मौका था.’