Last Updated:
Public opinion india vs new Zealand final T20 match: भारत और न्यूजीलैंड आज आमने-सामने होंगे. दोनों के बीच टी20 का दमदार मुकाबला होने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में कॉन्फिडेंस है. यह कहा जा सकता है कि इंडिया जीत जाएगी.
बलिया: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने बड़े रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. फिलहाल क्रिकेट प्रेमियों की नजरें उस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया है. जहां एक ओर भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर विरोधियों को पछाड़ा है, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने मुश्किल हालात में भी शानदार वापसी करते हुए अपनी जगह बना ली है. आइए इस बड़े महामुकाबले को लेकर जानते हैं कि बलिया के क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कुछ कहा.
क्रिकेट प्रेमी अकृति यादव ने कहा कि इस बार फाइनल है कि इंडिया की जीत होगी. अगर बॉलर की बात करें, तो बुमराह का कोई जवाब नहीं है. शिवम यादव ने बताया कि आज तो न्यूजीलैंड भारत से भिड़ने वाली है, देखा जाए क्या होता है. वैसे पूरी उम्मीद है कि इंडिया जीतेगी. आरव सिंह ने कहा कि जो टीम अच्छे से खेलेगी, वह जीतेगी. अमल श्रीवास्तव के अनुसार, आज भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल है और टीम मजबूत है.
कौन सा गेंदबाज डाल सकता है प्रेशर?
आर्यन दुबे ने कहा कि अगर वहां पर पाकिस्तान का नेट रन रेट अच्छा होता, तो वहां से न्यूजीलैंड बाहर हो सकती थी. अंत में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. इस बार ऐसा लगता है कि हमेशा की तरह भारतीय टीम अपना अच्छा प्रदर्शन देगी. भारतीय खिलाड़ियों में कॉन्फिडेंस है. यह कहा जा सकता है कि इंडिया जीत जाएगी. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा विश्वास जसप्रीत बुमराह पर है. उनकी अच्छी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड प्रेशर में जा सकती है.
दोनों टीमें देंगी टक्कर
विवेक कुमार यादव ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं और सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं. राघव पांडेय ने कहा है कि इस बार भी भारत अच्छे से खेलकर विजयी होगी. पुनीत यादव ने कहा कि दोनों टीमें बहुत अच्छी हैं. यह दोनों टीम एक-दूसरे से शानदार मुकाबला करेंगी. ऐसा उम्मीद है कि यह खेल अंतिम ओवर तक जा सकता है. भारत की जीत का इंतजार रहेगा. वीर लॉरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के क्रिकेट प्रशिक्षक धर्मेन्द्र पांडेय का मानना है कि इस बार इंडिया ही जीतेगी.
वैसे न्यूज़ 18 लोकल में बयान के दौरान पूर्व में धर्मेंद्र ने कहा था कि जितने भी एशिया की पिचेज होती हैं, इसमें एशिया की टीम बाहर की टीमों पर भारी पड़ती है. इस आधार पर यह बेझिझक कहा जा सकता है कि इंडिया की जीत पक्की है. यह क्रिकेट है, जब तक खत्म नहीं होगा, तब तक केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है. अब यह देखना है कि इस मैच में किसकी जीत होती है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



