Last Updated:
harmanpreet kaur statement: ऑस्ट्रेलिया से एकमात्र टेस्ट मैच में हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का दौरा समाप्त हो गया. भारत को इस मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. कप्तान हरमनप्रीत कौर इस हार का किसी खिलाड़ी पर ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि सभी के प्रयास की सराहना की. हरमन ने कहा कि दौरे की शुरुआत शानदार हुई थी, लेकिन जीत की लय को आगे बरकरार नहीं रख सके.
ऑस्ट्रेलिया से हार पर क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने टी20 मैचों में अच्छा खेल दिखाया था और 2-1 से सीरीज जीती, लेकिन टेस्ट मैच में वह उस लय को बरकरार नहीं रख सकी. उन्होंने कहा कि फिर भी यह पूरी सीरीज एक अच्छा अनुभव रही और ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा खास होता है. उन्होंने कहा, ‘इस तरह की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है. हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना टीम को बहुत पसंद है, लेकिन पिंक बॉल से खेलना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसी चुनौतियां और टूर्नामेंट मिलते रहेंगे.’
ऑस्ट्रेलिया से हार पर क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?
हरमनप्रीत ने भारतीय और क्रिकेट प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया. उन्होंने कहा, ‘यहां हमें देखने आए सभी भारतीय और क्रिकेट प्रशंसकों का धन्यवाद. मुझे पता है कि आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन मुझे भरोसा है कि भविष्य में हम उन्हें गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे और आगे अच्छा क्रिकेट खेलेंगे.’
मुकाबले में क्या-क्या हुआ?
मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की पहली पारी 198 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 52 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए. एनाबेल सदरलैंड ने 129 रन की शानदार पारी खेली और एलिस पेरी ने 76 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से सायली सटघरे ने 4 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया.
पहली पारी में 125 रन से पीछे रहने के बाद भारत दूसरी पारी में भी दबाव से नहीं उबर सका और टीम 149 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से प्रतिका रावल ने 63 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 25 रन की जरूरत थी, जिसे टीम ने बिना कोई विकेट खोए 4.3 ओवर में हासिल कर लिया. जॉर्जिया वोल ने विजयी रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह मैच ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान एलिसा हीली का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था. एलिसा हीली ने अपने टेस्ट करियर में 11 मैचों में 502 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रहा. उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 3000 से ज्यादा रन बनाए. 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत उन्होंने शानदार जीत के साथ किया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



