Image Slider

होमखेलक्रिकेटICC पर क्यों भड़के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, लगा दिया ये गंभीर आरोप

Last Updated:

Quinton de Kock David Miller Slams ICC: साउथ अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर ने आईसीसी के दोहरे रवैया की कड़ी आलोचना की है. दरअसल सेमीफाइनल से बहार होने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम को स्वदेश रवाना होने में देरी हुई है. वहीं इंग्लैंड की टीम मैच खत्म होते ही अपने देश वापस लौट गई. इसी को लेकर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है.

Zoom

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर ने आईसीसी की आलोचना की है कि उसने कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बजाय इंग्लैंड के यात्रा कार्यक्रम को प्राथमिकता दी, जबकि दोनों टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण हुई दिक्कतों के बीच अब तक स्वदेश लौटने का इंतजार कर रही हैं. गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में भारत से शिकस्त झेलने वाला इंग्लैंड शनिवार शाम को मुंबई से लंदन के लिए सीधी चार्टर्ड उड़ान से रवाना हुआ.

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम हालांकि अब भी भारत में ही हैं. पिछले रविवार को ईडन गार्डन्स में भारत से पांच विकेट से हारने के बाद वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप से बाहर हो गया जबकि बुधवार को कोलकाता में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के साथ दक्षिण अफ्रीका का अभियान भी खत्म हो गया. दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों के कोलकाता से एक और चार्टर्ड उड़ान से एक साथ यात्रा करने की उम्मीद है. उड़ान के समय की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके रविवार को रवाना होने की संभावना है.

इंग्लैंड की टीम के लिए की गई चार्टर प्लेन की व्यवस्था

डिकॉक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मजेदार है कि आईसीसी ने हमें कुछ नहीं बताया. इस बीच इंग्लैंड किसी तरह से हमारे से पहले कैसे जा रहा है? वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका तो बस अंधेरे में हैं. अजीब है कि अलग-अलग टीम का दूसरों से अधिक असर होता है.’’ टीम के डिकॉक के साथी मिलर ने भी निराशा जताई. मिलर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘‘मजेदार बात यह है कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड बाहर हुआ और आज रात चार्टर्ड उड़ान से स्वदेश वापस लौट गया जबकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अब भी कोलकाता में जवाब का इंतजार कर रहे हैं.’’

दो बार विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य कोच डेरेन सैमी ने भी इस मामले पर अपनी राय दी. सैमी ने लिखा, ‘‘डेविड मिलर पीछे बैठे लोगों को सुनाने के लिए थोड़ा जोर से बोलो.’’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से पहले इंग्लैंड को स्वदेश भेजने के आईसीसी के फैसले पर सवाल उठाया.

माइकल वॉन ने भी आईसीसी की आलोचना

वॉन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तो इंग्लैंड गुरुवार को बाहर हो गया. आज चार्टर्ड उड़ान से स्वदेश रवाना. वेस्टइंडीज पिछले रविवार को बाहर हो गया और अब भी कोलकाता में है.. दक्षिण अफ्रीका की भी यही स्थिति है. यहीं पर ताकत पूरी तरह से गलत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति में सभी टीम के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए. सिर्फ इसलिए कि आप आईसीसी में अधिक ताकतवर हैं इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए.’’

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के लिए उड़ान भरने की संभावना है. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम एंटीगा के लिए रवाना होगी. टीम प्रबंधन के सदस्य और खिलाड़ी केशव महाराज, जेसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे सहित दक्षिण अफ्रीका टीम के कुछ सदस्य 15 मार्च से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए रविवार को न्यूजीलैंड रवाना होंगे. भारत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||