सोनभद्र में मिली महिला की लाश
सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला महिला का शव. 35 वर्षीय महिला का पेड़ से लटकता मिला शव. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र खरवार पत्नी शुक्रवारीया उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई. रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मर्दहवा मोड के बीजपुर मार्ग की घटना.
सोनभद्र में एक और प्रसूता की मौत
सोनभद्र जिले में मेडिकल काॅलेज में महज आठ घंटे के अंदर एक और प्रसूता की मौत हो गई. कुछ घंटे पूर्व ही उसे दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे. रीतू उम्र 26 वर्ष पत्नी लवकुश की मौत हो गई. मौत के पीछे अचानक से रक्तचाप बढ़ना बताया जा रहा है. परिवार के लोगों ने पहले तो इसको लेकर नाराजगी जताई. बाद में समझाने-बुझाने पर बगैर किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए. घोरावल के पनौली क्षेत्र की रहने वाली थी प्रसूता.
अंबेडकरनगर में खाई में गिरी कार
अम्बेडकरनगर जिले में अनियंत्रित हो कर कार खाई में गिरी. 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला के पास हादसा हुआ है. कार अनियंत्रित होकर हाईवे से 100 मीटर दूर खेत में गिरी. सभी घायलों को इलाज के लिए पहुचाया गया अस्पताल.
सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा साले को मारी टक्कर. सिर में आई गंभीर चोट. जीजा की मौत हो गई है. जबकि साले की हालत गंभीर है. अस्पताल में चल रहा इलाज. यशोदा नगर के एलिवेटेड हाईवे की घटना. नौबस्ता थाने की पुलिस जांच में जुटी. सीसीटीवी कैमरे व फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश में.
लोगों से बचने के लिए छत से कूदा चोर, हुआ घायल
कानपुर के चकेरी के गणेशपुर निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर. मकान मालिक व क्षेत्रीय लोगों ने चोर को घेरा. बचने के लिए छत से कूदा हुआ घायल. पुलिस घायल को लेकर पहुंची अस्पताल
रिटायर्ड अधिकारी के घर से 40 लाख की चोरी
कृषि विभाग से सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी के घर में हुई 40 लाख की चोरी का मामला. होली के दौरान कानपुर के बाहर गया था परिवार. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया थाने. रावतपुर के एम ब्लॉक का मामला.
कौशांबी में दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत
कौशांबी जिले में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला. हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत. घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार. लक्ष्मण अपने छोटे भाई सनी के साथ जा रहा जा था ससुराल. दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कोखराज थाना के ककोढा के पास की घटना.
वेलकम गेट गिरने से हादसा
डिप्टी सीएम के लिए लगाए गए “वेलकम” गेट में फंसा PAC वाहन का मामला. वाहन में फंसे बोर्ड को निकालने के दौरान गिरा “वेलकम” गेट. गेट की चपेट में आकर 1 PAC कर्मी, एक ट्रैफिक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. चोटिल जवानों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए साथ जवान. बीजेपी MLA महेश त्रिवेदी के आवास आ रहे डिप्टी सीएम. MLA पुत्र के विवाह के उपरांत आशीर्वाद देने आवास आ रहे डिप्टी सीएम. डिप्टी सीएम के “वेलकम” के लिए संजय वन के पास बनाया गया था गेट.
मकान मालिक के घर में मिली लड़की की लाश
लखनऊ के ठाकुरगंज में संदिग्ध हालातों में किशोरी की मौत का मामला. मृत किशोरी के परिजनों और इलाकाई लोगों ने देर रात काटा हंगामा. मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर किशोरी के मकान मालिक के बेटे राघव पर हत्या की एफआईआर दर्ज. एफआईआर दर्ज होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने किशोरी का शव पुलिस को सौंपा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ़ होगी किशोरी की मौत की वजह. मकान मालिक के घर में मिला था साफ़,सफाई करने वाली किशोरी का शव.
लखनऊ में पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशेबाज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. घरेलू विवाद में राजेश रावत ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी की हत्या की. हत्या को अंजाम देकर मौके से भागा आरोपी पति. आरोपी की तलाश में जुटी थाना निगोहां पुलिस. देर रात निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव की घटना.
पीलीभीत में मजदूरों से भरी बस पलटी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को क्रेन की मदद से निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. गुड़गांव से लगभग 50 मजदूरों को लेकर बस लखीमपुर जा रही थी. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. गजरौला थाना क्षेत्र के कैंच गांव के पास हादसा हुआ है.
आगरा में फैक्ट्री में लगी आग
आगरा जिले में जूते बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. संकरी गली में जूते की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. थाना लोहामंडी क्षेत्र के खाती पाड़ा का मामला.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



