यह अनोखा मामला खूब सुर्खियों में है. बैरिया तहसील के SDM आलोक प्रताप सिंह के द्वारा बलिया DM को छुट्टी के लिए लिखा गया आवेदन पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पत्र में SDM ने इलाज कराने के लिए आठ दिनों की छुट्टी मांगी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पत्र के अंत में लगाए गए अंगूठा निशान की हो रही है.
आवेदन पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
अब यह अनोखा मामला खूब सुर्खियों में है. बैरिया तहसील के SDM आलोक प्रताप सिंह के द्वारा बलिया DM को छुट्टी के लिए लिखा गया आवेदन पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पत्र में SDM ने इलाज कराने के लिए आठ दिनों की छुट्टी मांगी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पत्र के अंत में लगाए गए अंगूठा निशान की हो रही है. आखिरकर एक अधिकारी हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठा क्यों लगाया है, क्या कारण है?. आगे जानिए…
क्या है पूरा मामला
आपको बताते चलें कि, जनपद बलिया के बैरिया तहसील में उप जिलाधिकारी यानी SDM के पद पर कार्यरत आलोक प्रताप सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि, उन्हें पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में बहुत दर्दनाक काट लिया है, जिससे घाव बड़ा खतरनाक हो गया है. हालांकि, SDM ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया है, लेकिन उसके बावजूद भी घाव से खून का रिसाव और तेज दर्द बना हुआ है. SDM के खत के मुताबिक डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े संस्थान में दिखाने की सलाह दी है.
उन्होंने पत्रक में यह भी जिक्र किया है कि, हाथों में चोट और प्लास्टर लगने के कारण वह हस्ताक्षर करने में असमर्थ है, इसलिए उन्हें आवेदन पर अंगूठा निशान लगाना पड़ हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



