Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi 19 ball 58 runs: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. क्वार्टर फाइनल में मात्र 19 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने इनकम टैक्स के खिलाफ अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. राहुल तेवतिया के 83 रनों पर वैभव का प्रहार भारी पड़ा, जिससे अब वे भारतीय क्रिकेट के नए ‘वंडर बॉय’ बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में तूफानी पारी खेली.
इनकम टैक्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल तेवतिया की 83 रनों की नाबाद पारी के दम पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए डीवाई पाटिल ब्लू को एक ‘एक्स-फैक्टर’ की जरूरत थी, और वह भूमिका निभाई वैभव सूर्यवंशी ने. वैभव ने क्रीज पर कदम रखते ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी. उन्होंने मात्र 19 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. वैभव की इस बल्लेबाजी का आलम यह था कि इनकम टैक्स के अनुभवी गेंदबाज शाहबाज अहमद और पार्थ रेखाडे भी उन्हें रोकने में बेबस नजर आए. उनकी इस पारी ने जीत की ऐसी नींव रखी कि टीम ने एक ओवर शेष रहते ही 212 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में तूफानी पारी खेली.
कप्तान शशांक सिंह का मिला साथ
वैभव के आउट होने के बाद मैच फंस सकता था, लेकिन कप्तान शशांक सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए मोर्चा संभाला. शशांक ने 32 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी. हालांकि इनकम टैक्स के कप्तान राहुल तेवतिया ने 83 रनों की जुझारू पारी खेली थी, लेकिन वह वैभव के तूफान के आगे फीकी पड़ गई.
प्रियांश आर्य का भी चला बल्ला
उधर, डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में डीवाई पाटिल रेड ने DTDC को 14 रनों से मात दी. इस मैच के हीरो रहे प्रियांश आर्य, जिन्होंने महज 29 गेंदों में 76 रनों की पारी खेलकर समां बांध दिया. प्रियांश ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए. डीवाई पाटिल रेड ने 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में DTDC 212 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
मैच 1: इनकम टैक्स: 211-6 (राहुल तेवतिया 83 नाबाद) बनाम डीवाई पाटिल ब्लू: 212-6 (वैभव सूर्यवंशी 58, शशांक सिंह 53 नाबाद).
मैच 2: डीवाई पाटिल रेड: 226-5 (प्रियांश आर्य 76) बनाम DTDC: 212-7 (विनय कुंवर 49 नाबाद; क्रुणाल पांड्या 3-50).
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



